Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019वंदेमातरम विवाद पर वेंकैया,मां को नहीं,तो क्या अफजल को सलाम करोगे?

वंदेमातरम विवाद पर वेंकैया,मां को नहीं,तो क्या अफजल को सलाम करोगे?

वंदेमातरम पर विवाद करने वालों से उप-राष्ट्रपति का सवाल

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू
i
उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू
(फोटोः IANS)

advertisement

वंदेमातरम् गाने को लेकर विवाद खड़ा करने वालों से उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सख्त लहजे में सवाल पूछा है. नायडू ने वंदेमातरम् पर विवाद करने वालों का बिना नाम लिए पूछा कि ‘वंदे मातरम’ कहने पर लोगों को आपत्ति क्यों है?

नायडू गुरुवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित एक बुक लॉन्च इवेंट को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान नायडू ने वंदेमातरम् विवाद पर भी अपने विचार रखे. इस पर विवाद उठाने वालों से नायडू ने सवाल किया कि लोगों को वंदे मातरम् गाने या मां तुझे सलाम कहने में समस्या क्या है?

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सवाल किया- ‘अगर मां को सलाम नहीं करेंगे तो क्या अफजल गुरु को सलाम करेंगे?
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

वेंकैया ने बताया वंदेमातरम् का मतलब

उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रवाद को परिभाषित करने का प्रयास करने वालों का जिक्र करते हुए कहा कि वंदे मातरम् का मतलब मां की प्रशंसा करना होता है. उन्होंने कहा कि जब कोई ‘भारत माता की जय’ कहता है तो वह केवल किसी तस्वीर में किसी देवी के बारे में नहीं होता.

उन्होंने कहा, 'यह इस देश में रह रहे 125 करोड़ लोगों के बारे में है, चाहे उनकी जाति, रंग, पंथ या धर्म कुछ भी हो. वे सभी भारतीय हैं. उन्होंने हिंदुत्व पर सुप्रीम कोर्ट के 1995 के फैसले का जिक्र किया, जिसमें कहा गया है कि यह कोई धर्म नहीं बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है.

हिंदुत्व भारत की संस्कृति और परंपरा है

नायडू ने कहा, हिंदू धर्म एक संकुचित संकल्पना नहीं है, यह भारत का एक व्यापक सांस्कृतिक अर्थ है. हिंदू धर्म भारत की संस्कृति और परंपरा है, जो कई पीढ़ियों से गुजरा है. नायडू ने भारतीयों के अहिंसक प्रकृति के लिए हिंदू धर्म को कारण बताया.

उन्होंने कहा, भारत पर हमले किए गए, शासन किया गया, नुकसान पहुंचाया गया और लूटा गया, लेकिन भारत ने अपनी संस्कृति के चलते कभी किसी देश पर हमला नहीं किया. हमारी संस्कृति हमें वसुधैव कुटुम्बकम सिखाती है, जिसका मतलब है कि दुनिया एक परिवार है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT