Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019जमशेदपुर एफसी से जुड़े मिडफील्डर एइटोर मोनरॉय

जमशेदपुर एफसी से जुड़े मिडफील्डर एइटोर मोनरॉय

जमशेदपुर एफसी से जुड़े मिडफील्डर एइटोर मोनरॉय

IANS
न्यूज
Published:
जमशेदपुर एफसी से जुड़े मिडफील्डर एइटोर मोनरॉय
i
जमशेदपुर एफसी से जुड़े मिडफील्डर एइटोर मोनरॉय
null

advertisement

 जमशेदपुर, 19 जुलाई (आईएएनएस)| इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब जमशेदपुर एफसी ने स्पेनिश मिडफील्डर एइटोर मोनरॉय को अपने साथ जोड़ लिया है।

  क्लब ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पहले, 31 वर्षीय मोनरॉय सीएफआर कुल्ज, डिनामो बुकारेस्ट (रोमानिया लीग-1) और मोल्डोवियन क्लब एफसी सेरिफ टिरासपोल के लिए खेल चुके हैं। इस क्लब के साथ उन्होंने 2014-15 में कूपा मोल्डोवा का भी खिताब जीता।

एइटोर 2015 से 2017 तक इजराय प्रीयिमर लीग क्लब मकाबी पेटाह तिकवा के लिए भी खेल चुके हैं जहां उन्होंने 2015-16 टोटो कप के खिताब पर कब्जा किया।

एइटोर ने एक बयान में कहा, "मैं जमशेदपुर एफसी से जुड़कर बहुत उत्साहित हूं। भारत जैसे अलग देश में खेलना एक बेहतरीन मौका है और मैं जमशेदपुर में प्रशंसकों के लिए खेलने के लिए उत्साहित हूं।"

उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत एटलेटिको मेड्रिड की 'सी' टीम के साथ की और फिर 19 वर्ष की उम्र में 'बी' टीम के लिए भी खेले।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT