Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019रेप के आरोपी गायत्री प्रजापति को बेल देने वाले जज हुए सस्पेंड

रेप के आरोपी गायत्री प्रजापति को बेल देने वाले जज हुए सस्पेंड

गायत्री प्रजापति पर एक महिला ने प्लॉट और नौकरी देने के बहाने रेप करने का आरोप लगाया था.

द क्विंट
न्यूज
Updated:
गायत्री प्रजापति (फोटोः ANI)
i
गायत्री प्रजापति (फोटोः ANI)
null

advertisement

उत्तरप्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को बेल देना एक जज को महंगा पड़ गया. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक जज ओपी मिश्रा को पोस्को एक्ट में फंसे प्रजापति को बेल देने के चलते सस्पेंड कर दिया गया है. मिश्रा के खिलाफ डिपार्टमेंटल इनक्वायरी भी आर्डर कर दी गई है.

क्या है मामला

सपा सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति पर एक लड़की ने नौकरी और प्लाट दिलवाने के नाम पर रेप करने का आरोप लगाया था.

मामले में सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद इस साल 17 फरवरी को लखनऊ में प्रजापति पर केस दर्ज किया गया था. केस दर्ज होते ही प्रजापति फरार हो गए थे. बाद में 15 मार्च को उन्हें अरेस्ट किया गया था, जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.

इस महीने 25 अप्रैल को ही गायत्री प्रजापति को एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत मिली थी.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 29 Apr 2017,09:24 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT