Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019कर्नाटक: 14 साल की बच्ची के जन्मदिन पर गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार

कर्नाटक: 14 साल की बच्ची के जन्मदिन पर गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने रविवार को कहा कि यह घटना हाल ही में सामने आई है और इस सिलसिले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

IANS
न्यूज
Published:
<div class="paragraphs"><p>कर्नाटक: 14 साल की बच्ची के जन्मदिन पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म</p></div>
i

कर्नाटक: 14 साल की बच्ची के जन्मदिन पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म

(फोटो- आईएएनएस)

advertisement

कोलर, 20 फरवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक (Karnataka) के कोलार जिले के कमासमुद्रा थाना क्षेत्र में 14 साल की बच्ची के जन्मदिन पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

पुलिस ने रविवार को कहा कि यह घटना हाल ही में सामने आई है और इस सिलसिले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान आनंद कुमार, कंथाराजू, प्रवीण और वेणु के रूप में हुई है। तीन राजमिस्त्री हैं और एक बस चालक है।

पुलिस के अनुसार, कक्षा 9 में पढ़ने वाली लड़की अपने जन्मदिन पर नए कपड़े और चॉकलेट नहीं खरीदने के लिए अपने माता-पिता से नाराज थी। जिस कारण वह शुक्रवार को स्कूल नहीं गई और बंगारपेट के लिए एक बस में सवार हो गई।

उसे अकेला देख बदमाशों ने उससे बातें कीं और उसे एक पार्क में ले जाकर शाम तक उसे वहीं रोके रखा।

देर शाम आरोपी उसे निजी बस से गांव तनिमदागु ले गए। रास्ते में आरोपी ने शराब पी और सुनसान जगह पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

बच्ची की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने कामसमुद्र पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपितों को हिरासत में ले लिया।

बच्ची का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT