Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019कर्नाटक सेक्स स्कैंडल: BJP नेता रमेश जारकीहोली का आरोपों से इंकार

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल: BJP नेता रमेश जारकीहोली का आरोपों से इंकार

कर्नाटक के मंत्री रमेश जारकीहोली सेक्स स्कैंडल में फंसे

IANS
न्यूज
Published:
i
null
null

advertisement

बेंगलुरु, 2 मार्च (आईएएनएस)। कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री रमेश जारकीहोली पर कथित यौन शोषण का आरोप लगा है। एक सीडी में कथित तौर पर मंत्री एक महिला से यौन संबंध बनाने के लिए कहते देखे गए हैं। यह सीडी मंगलवार को समाचार चैनलों को जारी की गई।

एक सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लहल्ली ने इस बारे में बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त के पास शिकायत दर्ज कराई और पीड़िता के लिए सुरक्षा की मांग की।

शिकायत दर्ज करने के बाद कल्लहल्ली ने संवाददाताओं को बताया कि इस सीडी में मंत्री दिख रहे हैं, जो कथित रूप से एक महिला से यौन संबंध बनाने के लिए कह रहे हैं।

उन्होंने कहा, शिकायत मेरे द्वारा दायर की गई है, न कि पीड़िता द्वारा, क्योंकि वह डरी हुई है और अपनी जिंदगी पर खतरा महसूस कर रही है।

रमेश राज्य के सबसे शक्तिशाली राजनीतिक परिवारों में से एक से संबंध रखते हैं और बेलगावी जिले के एक बड़े चीनी कारोबारी हैं।

वह कांग्रेस और जेडीएस के 17 दलबदलुओं में से एक हैं, जिनके दलबदल के चलते 2019 में राज्य की कांग्रेस-जेडीएस सरकार गिर गई थी।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT