Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019केबल कार दुर्घटना के पीड़ितों के परिवारों को 5 लाख की मदद

केबल कार दुर्घटना के पीड़ितों के परिवारों को 5 लाख की मदद

केबल कार दुर्घटना के पीड़ितों के परिवारों को 5 लाख की मदद

IANS
न्यूज
Published:
केबल कार दुर्घटना के पीड़ितों के परिवारों को 5 लाख की मदद
i
केबल कार दुर्घटना के पीड़ितों के परिवारों को 5 लाख की मदद
null

advertisement

 जम्मू, 21 जनवरी (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने रविवार को यहां हुए केबल कार हादसे में मारे गए दो मजदूरों के परिवारों को सहायता राशि के रूप में पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है।

 मलिक ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति दुख जताया है और दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं।

जम्मू रोपवे परियोजना के परीक्षण (ट्रायल रन) के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे। परीक्षण के दौरान रोपवे से एक केबल कार अलग होकर नीचे गिर गई थी।

परियोजना का उद्घाटन 3 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले थे।

75 करोड़ रुपये की लागत वाली केबल कार परियोजना को राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है।

1.66 किमी लंबी जम्मू सिटी केबल कार परियोजना के दो चरण हैं, पहला तावी नदी के ऊपर बहु फोर्ट से महामाया पार्क तक और दूसरा महामाया पार्क से पीर खो तक है।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT