Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019खेल से बच्चों में आत्मविश्वास आता है : सुनील शेट्टी

खेल से बच्चों में आत्मविश्वास आता है : सुनील शेट्टी

खेल से बच्चों में आत्मविश्वास आता है : सुनील शेट्टी

IANS
न्यूज
Published:
खेल से बच्चों में आत्मविश्वास आता है : सुनील शेट्टी
i
खेल से बच्चों में आत्मविश्वास आता है : सुनील शेट्टी
(फोटो: iStock)

advertisement

मुंबई, 11 मार्च (आईएएनएस)| अभिनेता सुनील शेट्टी का मानना है कि बच्चों के अंदर आत्मविश्वास पैदा करने के लिए खेल महत्वपूर्ण हैं।

सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में मुंबई हीरोज क्रिकेट टीम के कप्तान सुनील शनिवार को जीशान सिद्दीकी द्वारा आयोजित 'बॉक्स बॉल आउट एक्स' अंडरआर्म क्रिकेट सिरीज के पहले सीजन में शामिल हुए।

सुनील ने कहा, मेरा मानना है कि खेल एक ऐसी चीज है जो बच्चों के अंदर आत्मविश्वास पैदा करती है। अगर आप देखें तो स्कूल में वास्तविक हीरो वही होते हैं जो खेल से जुड़े होते हैं। मुझे लगता है कि जब आप एक खेल खेलते हैं, तो आपके साथ एक हीरो की तरह व्यवहार किया जाता है। इसलिए हमारे देश में खेल को प्रोत्साहन देना बेहद जरूरी है।

अभिनेता ने कहा कि अगर 'खेलो इंडिया' अभियान को देखा जाए, तो हम छोटे शहरों और गांवों की प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने इस बात को साबित किया है कि प्रतिभा होने पर आप किसी भी मंच पर प्रदर्शन कर सकते हैं।

'बॉक्स बॉल आउट एक्स' अंडरआर्म क्रिकेट सीरीज के बारे में उन्होंेने कहा कि यह उन्हें अपने बचपन के दिनों की याद दिलाता है।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT