Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019कर्नाटक उपचुनाव : भाजपा को 12, कांग्रेस को 2 सीटें

कर्नाटक उपचुनाव : भाजपा को 12, कांग्रेस को 2 सीटें

कर्नाटक उपचुनाव : भाजपा को 12, कांग्रेस को 2 सीटें

IANS
न्यूज
Published:
कर्नाटक उपचुनाव : भाजपा को 12, कांग्रेस को 2 सीटें (लीड-4)
i
कर्नाटक उपचुनाव : भाजपा को 12, कांग्रेस को 2 सीटें (लीड-4)
null

advertisement

बेंगलुरू, 9 दिसंबर (आईएएनएस)| कर्नाटक में 15 विधानसभा क्षेत्रों के लिए हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को दो सीटें मिली हैं। लेकिन जनता दल (सेकुलर) अपना खाता भी नहीं खोल पाया। चुनाव अधिकारी जी. जेडियप्पा ने आईएएनएस से कहा, "15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को 12, कांग्रेस को दो सीटें प्राप्त हुई हैं, वहीं जद(एस) का खाता भी नहीं खोला।"

हालांकि जद(एस) के समर्थन से बेंगलुरू ग्रामीण जिले के होसकोटे में एक निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है।

सत्तारूढ़ पार्टी ने अठानी, कगवाड़, गोकक, येल्लापुर, हिरेकुरू, विजयनगर, रानीबेन्नूर, चिकबल्लापुर, के.आर. पुरा, महालक्ष्मी लेआउट, यशवंतपुर और कृष्णराजपेट सीटों पर जीत दर्ज की है।

वहीं कांग्रेस को मैसुरू जिले के हुनसुरू और बेंगलुरू मध्य के शिवाजीनगर में जीत मिली है।

सत्तारूढ़ भाजपा को 223 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए आवश्यक 112 सीटों के आंकड़े तक पहुंचने के लिए केवल सात सीटों की जरूरत थी, लेकिन उसने 12 सीटों पर जीत दर्ज कराई। और इसके साथ ही अब चार माह पुरानी भाजपा सरकार मई 2023 तक अपना कार्यकाल पूरा कर सकेगी।

इस उपचुनाव में भाजपा को 50.3 फीसदी, कांग्रेस को 31.3 फीसदी और जद(एस) को 12.1 फीसदी मत मिले।

कांग्रेस ने 15 में से दो सीटों पर, जबकि जद(एस) को सभी 12 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा।

वहीं निर्दलीय शरत कुमार बछेगौड़ा ने प्रतिष्ठित होसाकोट सीट पर भाजपा के एम.टी.बी. नागराज को हरा दिया। नागराज ने चुनावी शपथपत्र में अपनी संपत्ति 1,230 करोड़ रुपये बताई थी। बछेगौड़ा भाजपा के बागी नेता हैं।

जद(एस) ने होसाकोटे में अपना उम्मीदवार नहीं उतारा, लेकिन बछेगौड़ा को समर्थन दिया, जो चिक्काबल्लापुर से भाजपा सांसद बी.एन. बछेगौड़ा के बेटे हैं।

निर्वाचन क्षेत्र के अनुसार, भाजपा उम्मीदवार ने अथानी सीट जीती और कांग्रेस उम्मीदवार गजानन भालचंद्र मंगसुली को 39,989 मतों के अंतर से हराया।

वहीं कागवाड़ में, भाजपा से श्रीमंत बालासाहेब पाटिल ने कांग्रेस के उम्मीदवार भरमगौड़ा अलागौड़ा केगे को 18,557 मतों के अंतर से हराया।

गोकक में भाजपा के जरखोली रमेश लक्ष्मणराव ने कांग्रेस के लखन लक्ष्मराव के खिलाफ 29,006 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

इसके साथ ही येल्लापुर में, भाजपा उम्मीदवार अरबेल हेब्बर शिवराम ने कांग्रेस के भीमन्ना नाइक को 31,408 मतों से हराया।

हिरेकरुर में भाजपा के बी.सी. पाटिल ने कांग्रेस के उम्मीदवार बानिकोड़ बसप्पा हनुमंतप्पा को 29,067 मतों से हराया।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT