Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019कृषि को पोषण-समृद्ध बनाने किसानों को शिक्षित करें : नायडू

कृषि को पोषण-समृद्ध बनाने किसानों को शिक्षित करें : नायडू

कृषि को पोषण-समृद्ध बनाने किसानों को शिक्षित करें : नायडू

IANS
न्यूज
Published:
कृषि को पोषण-समृद्ध बनाने किसानों को शिक्षित करें : नायडू
i
कृषि को पोषण-समृद्ध बनाने किसानों को शिक्षित करें : नायडू
null

advertisement

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)| उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को यहां कहा कि सरकार, सिविल सोसाइटी, वैज्ञानिकों एवं शोधकर्ताओं को कृषि को निर्वहनीय एवं पोषण-समृद्ध बनाने के लिए किसानों के साथ आवश्यक ज्ञान और विशेषज्ञता साझा करना चाहिए।

पोषण के लिए कृषि का लाभ उठाने पर एम.एस. स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय परामर्श सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने भारतीय कृषि एवं अनुसंधान परिषद तथा कृषि विज्ञान केंद्र जैसे संस्थानों से किसानों को शिक्षित बनाने में अग्रणी भूमिका निभाने की अपील की।

इस अवसर पर तमिलनाडु के मात्स्यिकी एवं कार्मिक तथा प्रशासनिक सुधार मंत्री डी. जयकुमार, कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह बहुत निराशाजनक है कि केंद्र एवं राज्यों में विभिन्न सरकारों द्वारा प्रयास किए जाने के बावजूद भारत में अस्वीकार्य स्तर पर कुपोषण की समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि देश की आबादी स्वस्थ एवं उत्पादक बनी रहे, इसके लिए इस समस्या का युद्ध स्तर पर समाधान आवश्यक है।

उन्होंने कहा, भारत सरकार ने इस समस्या के समाधान के लिए सितंबर 2017 में राष्ट्रीय पोषण कार्यनीति को अंगीकरण किया है। इस नीति में हमारी कृषि नीति पर फिर से गौर करने की आवश्यकता बताई गई है।

उपराष्ट्रपति ने कहा, भारतीय कृषि को निश्चित रूप से प्रमुख फसलों की एकल फसलीकरण से अलग हट कर एक ऐसी पद्धति की ओर बढ़ने की जरूरत है, जिससे खाद्य उत्पादन विविधीकृत हो। इसमें छोटे कदन्नों, दलहनों, फलों एवं सब्जियों समेत कई खाद्य वस्तुएं समेकित की गई हों।

उन्होंने कहा कि कदन्न जैसे पौषणिक रूप से समृद्ध फसलों के लिए एक बाजार के सृजन की आवश्यकता है और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के जरिये उन्हें बढ़ावा देना या उनकी आपूर्ति करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि किसानों को विभिन्न खाद्यों के पौषणिक मूल्य के बारे में जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एम.एस. स्वामीनाथन द्वारा दिए गए परामर्शो के अनुरूप कृषि, पोषण एवं स्वास्थ्य को एकीकृत करने के लिए एक समन्वित दृष्टिकोण के अनुरूप भारत सरकार की राष्ट्रीय पोषण कार्यनीति 2017 में कुपोषण की समस्या के समाधान के लिए एक बहुआयामी दृष्टिकोण के महत्व को स्वीकार किया गया है।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT