Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019कुमार सानू की बेटी ने प्यार में असफल लोगों को गीत समर्पित किया

कुमार सानू की बेटी ने प्यार में असफल लोगों को गीत समर्पित किया

कुमार सानू की बेटी ने प्यार में असफल लोगों को गीत समर्पित किया

IANS
न्यूज
Updated:
कुमार सानू की बेटी ने प्यार में असफल लोगों को गीत समर्पित किया
i
कुमार सानू की बेटी ने प्यार में असफल लोगों को गीत समर्पित किया
null

advertisement

मुंबई, 22 फरवरी (आईएएनएस)| गायक कुमार सानू की बेटी व गायिका-गीतकार शैनन के ने अपने नए एकल गीत 'ऑल्वेज' को उन लोगों को समर्पित किया है जिनके दिल प्यार में टूट गए हैं। शैनन के ने एक बयान में कहा, "प्यार में दिल टूटना हमेशा मुश्किल स्थिति होती है और हम सभी जीवन के किसी न किसी मोड़ पर इस अनुभव से गुजरे हैं। यह ऐसा समय होता है जब किसी को भावनात्मक समर्थन व मजबूती के लिए किसी करीबी या प्रियजन की जरूरत होती है।"

उन्होंने कहा, "मैंने अपने करीबी लोगों को दिल टूटने के गम से गुजरते देखा है और यह गीत उन सबको और दुनियाभर के ऐसे लोगों को समर्पित है। इस तरह का दौर मुश्किल होता है लेकिन गुजर जाता है।"

पिछले साल 17 वर्षीय गायिका ने 'ओएमटी' (वन मोर टाइम) गीत के लिए लोकप्रिय गायक सोनू निगम के साथ सहयोग किया था।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 22 Feb 2019,06:01 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT