Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019जॉब क्रिएशन नहीं होने की समस्या महामारी का रुप ले चुकी है:प्रियंका

जॉब क्रिएशन नहीं होने की समस्या महामारी का रुप ले चुकी है:प्रियंका

भाषा
न्यूज
Published:
i
null
null

advertisement

नयी दिल्ली, 21 नवंबर (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने विनिर्माण क्षेत्र में 35 लाख नौकरियां जाने से जुड़़ी खबर को लेकर बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस सरकार में रोजगार सृजन नहीं होने की समस्या महामारी का रूप ले चुकी है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘देश में नौकरियां पैदा न होना विकास के पहिए के रुकने की निशानी है। भाजपा शासन में यह बीमारी महामारी का रूप ले चुकी है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘विनिर्माण क्षेत्र में लगभग 35 लाख नौकरियां खत्म हो चुकी हैं। आईटी की बड़ी-बड़ी कंपनियां लगभग 40 लाख नौकरियां खत्म करने वाली हैं।’’ प्रियंका ने जिस मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया उसके मुताबिक साल 2014 से अब तक विनिर्माण क्षेत्र में 35 लाख लोगों की नौकरी जा चुकी है।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT