Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019लंका जलाने के लिए विभीषण की जरूरत होती है : शिवराज

लंका जलाने के लिए विभीषण की जरूरत होती है : शिवराज

लंका जलाने के लिए विभीषण की जरूरत होती है : शिवराज

IANS
न्यूज
Published:
लंका जलाने के लिए विभीषण की जरूरत होती है : शिवराज
i
लंका जलाने के लिए विभीषण की जरूरत होती है : शिवराज
null

advertisement

 भोपाल, 12 मार्च (आईएएनएस)| कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रावण की लंका जलाने के लिए विभीषण की जरूरत होती है।

 शिवराज के इस बयान पर कांग्रेस ने तंज कसा है। शिवराज ने भाजपा के प्रदेश दफ्तर में आयोजित समारोह में कहा, "रावण की लंका को पूरी तरह जलाने के लिए विभीषण की तो जरूरत होती है। मेरे भाई और अब तो सिंधिया जी हमारे साथ हैं। मिलकर लड़ेंगे भी और इनको धाराशायी भी करेंगे।"

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद सलूजा ने शिवराज के बयान को लेकर एक ट्वीट कर सिंधिया पर कटाक्ष किया। उन्होंने लिखा, "इससे बड़ा अपमान किसी का नहीं हो सकता। भाजपा में प्रवेश से पहले शिवराज गद्दार कहते थे और प्रवेश के बाद विभीषण।"

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT