Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019माधुरी दीक्षित ने विज खलीफा के साथ दिया पोज

माधुरी दीक्षित ने विज खलीफा के साथ दिया पोज

माधुरी दीक्षित ने विज खलीफा के साथ दिया पोज

IANS
न्यूज
Published:
माधुरी दीक्षित ने विज खलीफा के साथ दिया पोज
i
माधुरी दीक्षित ने विज खलीफा के साथ दिया पोज
null

advertisement

मुंबई, 16 सितंबर (आईएएनएस)| अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने विज खलीफा के मुंबई में हुए कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने अमेरिकी रैपर के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और कहा कि उनके गानों को सुनकर उन्हें अच्छा लगा। माधुरी ने सोमवार सुबह एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्हें उनके पति श्रीराम नेने, बेटे और ग्रैमी-नामांकित भारतीय-अमेरिकी गीतकार-रैपर राजा कुमारी और विज खलीफा के साथ देखा जा सकता है।

उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "संगीत की कोई सीमा नहीं होती, दुनिया को एक बार फिर यह दिखाने के लिए शुक्रिया। विज खलीफा, आपके गाने सुनकर हमें अच्छा लगा।"

'सी यू अगेन' जैसे गाने को बनाने वाले हिटमेकर ने अपने सनबर्न एरिना के हिस्से के रूप में दिल्ली और मुंबई में क्रमश: 14 और 15 सितंबर को प्रस्तुति दी थी।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT