Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019MP: गुना में रस्सी के सहारे नदी पार कर स्कूल जाते हैं बच्चे, ऐसे कैसे पढ़ेगा इंडिया?

MP: गुना में रस्सी के सहारे नदी पार कर स्कूल जाते हैं बच्चे, ऐसे कैसे पढ़ेगा इंडिया?

गुना में रस्सी के सहारे नदी पार कर जाते हैं बच्चे स्कूल !

IANS
न्यूज
Published:
<div class="paragraphs"><p>गुना में रस्सी के सहारे नदी पार कर जाते हैं बच्चे स्कूल !</p></div>
i

गुना में रस्सी के सहारे नदी पार कर जाते हैं बच्चे स्कूल !

ians

advertisement

मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है, जहां बच्चे स्कूल जाने के लिए अपनी जान को भी दांव पर लगाते हैं। रस्सी के सहारे नदी को पार करते हैं। यह नजारा सर्कस की याद दिलाने वाला है।

यह मामला जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर है। गोचपुरा गांव के लोग रखवाली के लिए खेतों पर रहने लगे हैं, वैसे उनके गांव में भी घर है, और उनके लिए खेत से गांव जाने का मुख्य मार्ग जो है उसकी हालत ठीक नहीं है, ऐसे में खेतों पर रहने वालों ने शॉर्टकट रास्ता खोजा है और वह है गोचा नदी के उपर से रस्सी को बांधना।

खेतों और गांव के बीच बहने वाली नदी के दोनों छोर पर पेड़ के सहारे दो रस्सियां बांधी, इन रास्सियों पर स्कूल जाने के लिए बच्चे और अन्य लोग उपयोग करते हैं। इन रस्सियों पर लोग सर्कस की तरह करतब करते हुए चलते हैं, ऊपर की रस्सी को हाथ से पकड़ लेते हैं तो पेड़ों पर नीचे वाली रस्सी पर पंजे जमा-जमा कर नदी को पार करते हैं। इस समय नदी में लगभग छह फुट पानी है और इसकी चौड़ाई लगभग 20 फुट है।

नदी पार करते हुए बच्चों और गांव के लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब प्रशासनिक अमले को इसकी खबर हुई। नायब तहसीलदार शैलजा मिश्रा ने मीडिया से कहा है कि उन्हें इस बात की जानकारी हुई है और पटवारी तथा सचिव को भेजकर गांव वालों को समझाया गया है। साथ ही रस्सी को भी कटवा दिया गया है। इसके अलावा मुख्य मार्ग रास्ता है उसका उपयोग करने को कहा गया है।

--आईएएनएस

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT