Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019बालासाहेब थोराट ने दिल्ली में सोनिया, राहुल से की मुलाकात

बालासाहेब थोराट ने दिल्ली में सोनिया, राहुल से की मुलाकात

बालासाहेब थोराट ने सोनिया और राहुल से मुलाकात की

भाषा
न्यूज
Published:
थोराट ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपे जाने पर उनका आभार प्रकट किया
i
थोराट ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपे जाने पर उनका आभार प्रकट किया
(फोटो: क्विंट हिंदी)

advertisement

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने सोमवार को पार्टी संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक थोराट की कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं से यह मुलाकात शिष्टाचार के तहत थी और इसमें उन्होंने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपे जाने पर उनका आभार प्रकट किया। दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने प्रदेश के पार्टी नेतृत्व में बड़े बदलाव करते हुए गत शनिवार को थोराट को अध्यक्ष नियुक्त किया। उनके साथ ही 5 अन्य नेताओं को प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT