मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019महाराष्ट्र : नाश्ते में हुई देरी तो... गुस्साए ससुर ने बहू की गोली मारकर की हत्या

महाराष्ट्र : नाश्ते में हुई देरी तो... गुस्साए ससुर ने बहू की गोली मारकर की हत्या

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी

IANS
न्यूज
Published:
i
null
null

advertisement

ठाणे के एक बुजुर्ग व्यक्ति ने नाश्ता में देरी होने पर अपनी बहू की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

घटना गुरुवार की सुबह की है, जब 76 वर्षीय काशीनाथ पी. पाटिल ने राबोदी स्थित अपने घर में रिवॉल्वर से अपनी 42 वर्षीय बहू की हत्या कर दी और फरार हो गया।

गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे और खून से लथपथ महिला को अस्पताल ले गए, जहां कुछ घंटों के बाद उसने दम तोड़ दिया।

पाटिल की एक अन्य बहू ने बालू का कारोबार करने वाले ससुर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने कहा कि संभावित कारण यह था कि महिला ने केवल पाटिल को चाय परोसी थी और कथित तौर पर उन्हें समय पर नाश्ते नहीं दिया या मना कर रही थी।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अचानक हुई इस हत्या के पीछे कोई और मकसद तो नहीं था, जिससे ठाणे के निवासी हैरान हैं और परिवार के सभी सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।

--आईएएनएस

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT