Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019‘मुंबई बाग’ के प्रदर्शनकारियों से भयभीत है महाराष्ट्र सरकार:पाटकर

‘मुंबई बाग’ के प्रदर्शनकारियों से भयभीत है महाराष्ट्र सरकार:पाटकर

‘मुंबई बाग’ के प्रदर्शनकारियों से भयभीत है महाराष्ट्र सरकार:पाटकर

भाषा
न्यूज
Published:
‘मुंबई बाग’ के प्रदर्शनकारियों से भयभीत है महाराष्ट्र सरकार:पाटकर
i
‘मुंबई बाग’ के प्रदर्शनकारियों से भयभीत है महाराष्ट्र सरकार:पाटकर
(फाइल फोटो: PTI)

advertisement

सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार नागपाड़ा में ‘मुंबई बाग’ के प्रदर्शनकारियों से डरी हुई है, इसलिए उन्हें दबाने के लिए पुलिस बल का प्रयोग कर रही है।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पाटकर ने कहा कि यदि उद्धव ठाकरे सरकार ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) पर स्पष्ट रूख अपना लिया है तो फिर पुलिस हस्तक्षेप क्यों कर रही है।

पाटकर ने शहर के अलग-अलग हिस्सों के लोगों से अनुरोध किया कि वे ‘मुंबई बाग’ आकर प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करें। दरअसल प्रदर्शन स्थल को दिल्ली के ‘शाहीनबाग’ की तर्ज पर मीडिया और स्थानीय लोगों द्वारा ‘मुंबई बाग’ कहा जा रहा है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की बेहतरीन जीत पर पाटकर ने कहा कि लोगों ने विकास को जनादेश दिया है और साम्प्रदायिक राजनीति को खारिज किया है।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT