Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019खट्टर का दावा, हरियाणा में बीजेपी जीतेगी 75 से ज्यादा सीटें

खट्टर का दावा, हरियाणा में बीजेपी जीतेगी 75 से ज्यादा सीटें

हरियाणा में विधानसभा चुनाव अक्टूबर में होने हैं

भाषा
न्यूज
Published:
हरियाणा में विधानसभा चुनाव अक्टूबर में होने हैं
i
हरियाणा में विधानसभा चुनाव अक्टूबर में होने हैं
(फोटो: ANI)

advertisement

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को यहां विश्वास जताया कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में 75 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले रोहतक में खट्टर ने विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ हम हरियाणा में 75 सीटों के लक्ष्य को पार करेंगे।’’

हरियाणा में विधानसभा चुनाव अक्टूबर में होने हैं। राज्य में 90 सीटें हैं और विधानसभा में भाजपा के पास फिलहाल 48 विधायक हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में अब भी काफी काम किए जाने की जरूरत है। अगर सत्ता में वापस आए तो भाजपा गरीबों और किसानों की समस्याओं को हल करने की कोशिश करेगी तथा जल संकट के मुद्दे का भी समाधान करेगी।

खट्टर ने दावा किया कि हरियाणा में भाजपा सरकार के गठन के बाद, उन्होंने राज्य में राजनीति की परिभाषा को ‘बदल’ दिया है।

उन्होंने कहा कि हमने लोगों को अपना परिवार मानकर उनकी सेवा की। बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जो लोग सरकार में थे, वे अपने लिए और अपने रिश्तेदारों के लिए काम करते थे।

खट्टर ने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार को रोका, राज्य में बिचौलियों की संस्कृति को खत्म किया और अब भर्तियां योग्यता के आधार पर हो रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने भय मुक्त, भेदभाव मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अगले पांच साल में हर घर को पानी देगी।

खट्टर ने दावा किया, ‘‘ हरियाणा के गठन के बाद के 48 सालों में, सरकारें कई अनियमितताओं में शामिल रहीं। कोई भी योजना लोगों के फायदे के लिए लागू नहीं की गई।’’

खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा 18 अगस्त को शुरू हुई थी और सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए रविवार को रोहतक में समाप्त हुई।

विजय संकल्प रैली को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर, राज्य के कैबिनेट के मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और राम बिलास शर्मा समेत विभिन्न नेता मौजूद थे।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT