Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019हरियाणा में 40 लाख रुपए मूल्य की हेरोइन के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

हरियाणा में 40 लाख रुपए मूल्य की हेरोइन के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

रोहतक-दिल्ली रोड पर जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए उसे पकड़ा

भाषा
न्यूज
Updated:
हरियाणा में 40 लाख रुपए मूल्य की हेरोइन के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
i
हरियाणा में 40 लाख रुपए मूल्य की हेरोइन के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
(प्रतीकात्मक फोटोः IANS)

advertisement

भाजपा द्वारा शिवसेना को मुख्यमंत्री का पद साझा करने के वादे से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के इनकार करने के बाद उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली पार्टी ने फड़णवीस का एक पुराना वीडियो जारी किया है जिसमें वह कथित रूप से राज्य सरकार में पदों और जिम्मेदारियों का समान रूप से बांटने की बात कर रहे हैं।

चंडीगढ़, 29 जनवरी (भाषा) पुलिस ने हरियाणा के रोहतक जिले से बुधवार को एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने कहा कि आरोपी के पास से सौ ग्राम हेरोइन जब्त किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 40 लाख रुपए है।

आरोपी की पहचान बलजीत के रूप में की गई है जो भिवानी जिले के रोहनात गांव का रहने वाला है।

रोहतक-दिल्ली रोड पर जांच के दौरान पुलिस ने बलजीत की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए उसे पकड़ा।

जांच के दौरान उसके पास से सौ ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

पुलिस ने कहा कि आरंभिक जांच में पता चला कि आरोपी ने दिल्ली के उत्तम नगर में एक विदेशी से नशीला पदार्थ खरीदा था और उसे रोहतक में नशा करने वालों को ऊँचे दाम पर बेचने ले जा रहा था।

एनडीपीएस कानून के तहत एक मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 29 Mar 2019,09:45 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT