Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019MLC मनोरमा देवी ने दी अग्रिम जमानत की अर्जी

MLC मनोरमा देवी ने दी अग्रिम जमानत की अर्जी

बिहार MLC मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस ने उनके घर से शराब की बोतलें बरामद की थी. 

द क्विंट
न्यूज
Updated:
बिहार विधान परिषद सदस्य मनोरमा देवी (फोटोः Twitter)
i
बिहार विधान परिषद सदस्य मनोरमा देवी (फोटोः Twitter)
null

advertisement

गया रोडरेज केस में आदित्य सचदेवा की हत्या के आरोपी रॉकी यादव की मां मनोरमा देवी ने गया सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी है.

हत्या के आरोपी रॉकी यादव को पकड़ने गई पुलिस ने एमएलसी मनोरमा देवी के घर से शराब की बोतलें बरामद की थी.

इस मामले में पुलिस ने मनोरमा देवी को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया है. बिहार में चल रही पूर्ण शराबबंदी के कानून को तोड़ने के मामले में गया पुलिस मनोरमा देवी की तलाश में छापेमारी कर रही है.

ऐसे में गिरफ्तारी से बचने के लिए मनोरमा देवी ने गया सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है.

कौन हैं मनोरमा देवी?

विधान परिषद सदस्य मनोरमा देवी हाल ही में गया में हुई आदित्य सचदेवा की हत्या के आरोपी रॉकी यादव की मां हैं.

रॉकी यादव और आदित्य के बीच रोड रेज के बाद झगड़ा हुआ था और इस झगड़े के दौरान गु्स्साए रॉकी यादव ने कथित तौर पर आदित्य सचदेवा पर अपनी पिस्टल से गोली चला दी, जिसके बाद आदित्य ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 13 May 2016,10:28 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT