Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019BJP शासन के दौरान कर्नाटक में हिंदुओं की सबसे ज्यादा हत्याएं हुईं : सिद्धारमैया

BJP शासन के दौरान कर्नाटक में हिंदुओं की सबसे ज्यादा हत्याएं हुईं : सिद्धारमैया

भाजपा शासन के दौरान कर्नाटक में हिंदुओं की सबसे ज्यादा हत्याएं हुईं : सिद्धारमैया

IANS
न्यूज
Published:
i
null
null

advertisement

कलबुरगी (कर्टक), 7 फरवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार को राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम ने पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में भाजपा के कार्यकाल में सबसे ज्यादा हिंदुओं की हत्याएं की गई हैं।

उन्होंने कहा, हमारे कार्यकाल में न केवल हिंदू, बल्कि अल्पसंख्यकों को भी मारा गया। वे सभी अलग-अलग कारणों से मारे गए। कांग्रेस के दौरान हिंदुओं की हत्या आरएसएस और भाजपा के कारण हुई।

जब परेश मेस्ता की संदेहास्पद मौत हुई तो भाजपा नेताओं ने जमकर हंगामा किया। मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया गया था। सिद्धारमैया ने सवाल किया, बाद में क्या हुआ? सीबीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि परेश मेस्ता की आकस्मिक मृत्यु हुई।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि झूठ बोलने वाले व्यक्ति हैं। उनका काम झूठ फैलाना है। मैं हिंदू हूं। मैंने हिंदू धर्म के बारे में बात नहीं की है और मैंने इसका विरोध भी नहीं किया है। हिंसा के लिए उकसावे को धर्म के दायरे में लाना ठीक नहीं है। भाजपा का मकसद सौहार्द बिगाड़ना है।

सीटी रवि के बयान कांग्रेस पाकिस्तान से चुनाव लड़कर केवल 150 सीटें जीत सकती है, पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सीएम ने सवाल किया, क्या कर्नाटक पाकिस्तान में है? या भारत में? चुनाव कर्नाटक में हो रहे हैं या पाकिस्तान में? क्यों फालतू की बातें करते हो?

--आईएएनएस

एफजेड/एएनएम

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT