Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019कमाल! मध्य प्रदेश के मंत्री ने चलाई 60 किलो मीटर साइकिल

कमाल! मध्य प्रदेश के मंत्री ने चलाई 60 किलो मीटर साइकिल

पर्यावरण संरक्षण के लिए मंत्री ने चलाई 60 किलो मीटर साइकिल

IANS
न्यूज
Published:
i
null
null

advertisement

भोपाल, 25 जून (आईएएनएस)। कोरोना महामारी ने ऑक्सीजन के महत्व के साथ पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरुकता लाने का काम किया है, इसी क्रम में मध्य प्रदेश के पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग ने मंदसौर से नीमच के बीच लगभग 60 किलोमीटर की साइकिल यात्रा की।

पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग ने शुक्रवार की एनसीसी कैडर्स के साथ मन्दसौर से नीमच तक की 60 कि.मी. की पर्यावरण सुरक्षा-संरक्षण और कोविड-19 टीकाकरण के प्रति जन-जागरूकता साइकिल रैली में सहभागिता की। डंग ने अपनी इस साढ़े चार घंटे की साइकिल यात्रा में जगह-जगह लोगों को मानसून के दौरान पौध-रोपण करने, पर्यावरण संरक्षण और कोविड टीकाकरण के लिए अपील की।

साइकिल रैली का शुभांरभ सुबह मन्दसौर में मंत्री डंग के साथ सांसद सुधीर गुप्ता और विधायक यशपाल सिसोदिया ने किया। डंग ने पिपलिया मंडी, मल्हारगढ़, हिंगोरिया बालाजी आदि विभिन्न गांव में लोगों को वैक्सीनेशन से मानव जीवन और अधिक से अधिक पौध-रोपण से पर्यावरण को होने वाले लाभों के बारे में समझाया।

उन्होंने कहा वैक्सीनेशन से हम कोरोना से निजात पाने में सफल होंगे, वहीं अधिक से अधिक पौध-रोपण से वातावरण में प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध होगी। नीमच में विधायक दिलीप सिंह परिहार ने साइकिल रैली का स्वागत किया।

--आईएएनएस

एसएनपी/एएनएम

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT