Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019मप्र में भाजपा 24 जनवरी को सड़कों पर उतरेगी

मप्र में भाजपा 24 जनवरी को सड़कों पर उतरेगी

मप्र में भाजपा 24 जनवरी को सड़कों पर उतरेगी

IANS
न्यूज
Published:
मप्र में भाजपा 24 जनवरी को सड़कों पर उतरेगी
i
मप्र में भाजपा 24 जनवरी को सड़कों पर उतरेगी
null

advertisement

भोपाल, 17 जनवरी (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई ने कमल नाथ सरकार पर माफिया विरोधी मुहिम की आड़ में चिन्हित लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया है। पार्टी ने सरकार पर के खिलाफ 24 जनवरी को प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने शुक्रवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार दमनकारी नीतियों के साथ प्रदेश को चलाने की कोशिश कर रही है। कुछ अंतराल में नया शिगूफा छोड़ा जाता है, ताकि जनता का ध्यान बुनियादी बातों से हट जाए। इसलिए माफिया उन्मूलन और अतिक्रमण की शुरुआत की।

उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे व्यापारी और व्यवसायियों को निशाना बना रही है, जो उसकी सुविधा के अनुसार नहीं चल रहे हैं। सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर उन पर अत्याचार कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार जिस तरीके से दमनकारी नीतियों के साथ कार्रवाई कर रही है, उसके विरोध में 24 जनवरी को भाजपा सड़कों पर उतरेगी। कांग्रेस के सभी नेताओं ने जहां अतिक्रमण किए हैं, उनकी सूची एकत्रित कर राज्यपाल को सौंपी जाएगी।

राकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश में अराजक सरकार है और अराजक नेतृत्व है। अराजक इसलिए कि प्रदेश की जनता की चीखें भी बहरी सरकार के कानों तक नहीं पहुंच रही हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों को धान खरीदी का पैसा नहीं मिला और उनकी पूरी फसल खेत में ही सड़ गई। ओले से प्रभावित हुई फसलों को लेकर भी कांग्रेस सरकार के मन में कोई योजना नहीं है। सरकार दिशाहीन है, उसका कोई विजन नहीं है।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT