Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019मुंबई में बड़ा बादसा, बांद्रा में इमारत गिरने से 1 की मौत, 5 घायल

मुंबई में बड़ा बादसा, बांद्रा में इमारत गिरने से 1 की मौत, 5 घायल

बांद्रा में इमारत गिरने से 1 की मौत, 5 घायल

IANS
न्यूज
Published:
i
null
null

advertisement

मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। बांद्रा पूर्व के खेरवाड़ी इलाके में सोमवार को एक इमारत के गिरने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी।

तड़के करीब 2.30 बजे, पांच मंजिला रज्जाक चॉल पास के दो मंजिला मकान पर गिर गया, इस घटना की चपेट में कई परिवार आ गए।

स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के मलबे से छह को बचाया, जबकि मुंबई फायर ब्रिगेड ने 11 और लोगों को मलबे से बचाया।

मृतक की पहचान रियाज अहमद के रूप में हुई है। पांच घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है और अन्य की तलाश जारी है।

--आईएएनएस

एसएस/आरएचए

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT