Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019मुंबई: इमारत में लगी आग, बुजुर्ग महिला की मौत, कई लोगों को बचाया गया

मुंबई: इमारत में लगी आग, बुजुर्ग महिला की मौत, कई लोगों को बचाया गया

आग कुर्ला पश्चिम में कोहिनूर सिटी कॉम्प्लेक्स में बिल्डिंग नंबर 7-सी में सुबह करीब 7 बजे लगी।

IANS
न्यूज
Published:
i
null
null

advertisement

मुंबई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। मुंबई के कुर्ला इलाके में बुधवार को आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। बीएमसी आपदा नियंत्रण ने यह जानकारी दी।

आग कुर्ला पश्चिम में कोहिनूर सिटी कॉम्प्लेक्स में बिल्डिंग नंबर 7-सी में सुबह करीब 7 बजे लगी।

दमकल की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं। वहीं छत पर मौजूद लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

गंभीर रूप से घायल एक वरिष्ठ नागरिक शकुंतला रमानी (70) को राजावाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

--आईएएनएस

पीके/एसकेपी

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT