Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019मुंबई में चॉल के मलबे से 12 लोगों को निकाला गया

मुंबई में चॉल के मलबे से 12 लोगों को निकाला गया

मुंबई में चॉल के मलबे से 12 लोगों को निकाला गया

IANS
न्यूज
Published:
मुंबई में चॉल के मलबे से 12 लोगों को निकाला गया
i
मुंबई में चॉल के मलबे से 12 लोगों को निकाला गया
null

advertisement

मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। मुंबई के कांदिवली इलाके में रविवार को एक तीन मंजिला चॉल के ढहने से कई लोग दब गए हैं, जिनमें से अब तक कम से कम 12 लोगों को निकाला जा चुका है।

अधिकारियों ने इस हादसे की सूचना दी।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका आपदा प्रबंधन के मुताबिक, कांदिवली वेस्ट के लालजीपाड़ा में स्थित दीपज्योति चॉल का एक हिस्सा ढह गया है। सुबह करीब पांच बजे यह हादसा हुआ, लोग उस वक्त नींद में थे।

मुंबई अग्निशमन दल और एनडीआरएफ मौके पर पहुंची हुई है।

मलबे के ढेर में लोगों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर राहत व बचाव अभियान को संचालित किया जा रहा है।

चॉल का पश्चिमी हिस्सा ढह गया है, सात लोग इसके पूर्वी हिस्से में फंसे हुए थे, जिन्हें राहत दलों द्वारा कटर से लोहे के ग्रिल को काटकर बाहर निकाला गया।

--आईएएनएस

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT