Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019President Election: नवीन पटनायक ने द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया, विधायकों से भी की अपील

President Election: नवीन पटनायक ने द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया, विधायकों से भी की अपील

नवीन पटनायक ने द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया, विधायकों से भी समर्थन की अपील की

IANS
न्यूज
Published:
<div class="paragraphs"><p>President Election: नवीन पटनायक ने द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया, विधायकों से भी की अपील</p></div>
i

President Election: नवीन पटनायक ने द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया, विधायकों से भी की अपील

ians

advertisement

ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बुधवार को राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का संकेत दिया और राज्य के सभी विधायकों से भी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने की अपील की। द्रौपदी ओडिशा की विधायक रह चुकी हैं।

पटनायक इस समय रोम में हैं, उन्होंने ट्विटर पर यह अपील की।

उन्होंने ट्वीट किया, पार्टी लाइनों को काटते हुए ओडिशा विधानसभा के सभी सदस्यों से अपील करता हूं कि वे ओडिशा की बेटी - श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च पद के लिए सर्वसम्मति से समर्थन दें। उन्होंने स्पष्ट रूप से संकेत दिया कि उनकी पार्टी रायसीना हिल की रेस में एनडीए उम्मीदवार का समर्थन करेगी।

पटनायक ने मंगलवार को खुलासा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुर्मू की उम्मीदवारी पर उनसे पहले चर्चा की थी। सीएम ने यह भी कहा कि उन्हें यकीन है कि द्रौपदी मुर्मू देश में महिला सशक्तिकरण के लिए एक शानदार मिसाल कायम करेंगी।

147 सीटों वाली ओडिशा विधानसभा में बीजद के 114 सदस्य (एक निष्कासित सदस्य सहित), भाजपा के 22, कांग्रेस के 9, माकपा का एक और एक निर्दलीय भी है।

पटनायक की पार्टी ने पिछले दो राष्ट्रपति चुनावों (2012, 2017) में भी एनडीए उम्मीदवारों का समर्थन किया था।

2017 में पटनायक ने प्रधानमंत्री का फोन आने के बाद एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का समर्थन किया था। उस समय उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति का पद राजनीतिक विचारधारा से ऊपर है और बीजद इसे राजनीति से ऊपर रखना चाहती है।

इसी तरह पटनायक ने इससे पहले 2012 में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी.ए. संगमा का समर्थन किया था, मगर यूपीए उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी राष्ट्रपति चुनाव जीते थे।

--आईएएनएस

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT