Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019नीरव मोदी की गिरफ्तारी का श्रेय भाजपा सरकार को नहीं : ममता

नीरव मोदी की गिरफ्तारी का श्रेय भाजपा सरकार को नहीं : ममता

नीरव मोदी की गिरफ्तारी का श्रेय भाजपा सरकार को नहीं : ममता

IANS
न्यूज
Published:
नीरव मोदी की गिरफ्तारी का श्रेय भाजपा सरकार को नहीं : ममता
i
नीरव मोदी की गिरफ्तारी का श्रेय भाजपा सरकार को नहीं : ममता
null

advertisement

 कोलकाता, 20 मार्च (आईएएनएस)| भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी की लंदन में गिरफ्तारी पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बड़ा बयान दिया है।

 उन्होंने नीरव मोदी की गिरफ्तारी का श्रेय मोदी सरकार को देने से इनकार करते हुए बुधवार को कहा कि यह एक गॉट-अप मैच है। ममता बनर्जी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "यह भाजपा की चाल है। इसका (नीरव मोदी की गिरफ्तारी का) श्रेय लंदन के टेलीग्राफ के उस पत्रकार को दिया जाना चाहिए जिन्होंने नीरव मोदी का खुलासा किया। यह एक गॉट-अप मैच है। भाजपा सरकार को कोई श्रेय नहीं जाता है।"

भगोड़ा कारोबारी की गिरफ्तारी को लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा एक स्ट्राइक बताते हुए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा कि आम चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा ऐसे अनेक स्ट्राइक होंगे।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT