Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019'निमकी मुखिया' में अनारो देवी की भूमिका में दिखेंगी नीलिमा

'निमकी मुखिया' में अनारो देवी की भूमिका में दिखेंगी नीलिमा

'निमकी मुखिया' में अनारो देवी की भूमिका में दिखेंगी नीलिमा

IANS
न्यूज
Published:
i
null
null

advertisement

मुंबई, 15 अगस्त (आईएएनएस)| भोजपुरी अभिनेत्री नीलिमा सिंह अब टीवी शो 'निमकी मुखिया' में अनारो देवी का किरदार निभाती नजर आएंगी। इससे पहले अनारो देवी की भूमिका अभिनेत्री गरिमा सिंह निभा रही थीं।

नीलिमा ने आईएएनएस से कहा, गरिमा सिंह एक अच्छी कलाकार है। मैं अनारो देवी की भूमिका निभा रही हूं, जिसे पहले गरिमा निभा रही थीं। मैं उनके स्तर पर पूरी तरह से पहुंचने व दर्शकों का दिल जीतने की पूरी कोशिश करूंगी।

इस भूमिका की तैयारी के लिए उन्होंने अनारो की भूमिका वाले गरिमा के एपिसोड को देखा है।

उन्होंने कहा, मैंने भाव व देह भाषा को अपनाने की कोशिश की है। इसके अलावा मैं अपना बेहतरीन करने की कोशिश करूंगी। मेरे लिए उच्चारण कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि मैं खुद बिहार से हूं।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT