Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019नीतीश दिल्ली में बीजेपी के साथ और बिहार में महागठबंधन के साथ- प्रशांत किशोर

नीतीश दिल्ली में बीजेपी के साथ और बिहार में महागठबंधन के साथ- प्रशांत किशोर

इन गालियों में आपके बच्चे बड़े हो रहे हैं। इन धूल से उनके फेफड़ों में क्या दशा होती होगी जरा सोचिए- प्रशांत किशोर

IANS
न्यूज
Published:
<div class="paragraphs"><p>नीतीश दिल्ली में भाजपा के साथ और बिहार में महागठबंधन के साथ : प्रशांत किशोर</p></div>
i

नीतीश दिल्ली में भाजपा के साथ और बिहार में महागठबंधन के साथ : प्रशांत किशोर

ians

advertisement

चर्चित रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि समाज में कोई आदमी इस बात पर कभी विशवास नहीं कर सकता कि नीतीश कुमार नहीं बदलेंगे। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली में भाजपा के साथ और बिहार में महागठबंधन के साथ हैं।

जन सुराज पदयात्रा के 87 वें दिन कोईलहरा पंचायत में आम सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि लगभग 3 महीने से बिहार में पैदल चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव के लोग बता रहे हैं कि गांव में गली और नाली की स्थिति खराब है। सड़कों पर इतनी धूल है कि खांसी नहीं रुकती।

उन्होंने कहा कि इन गालियों में आपके बच्चे बड़े हो रहे हैं। इन धूल से उनके फेफड़ों में क्या दशा होती होगी जरा सोचिए।

उन्होंने विश्वास के साथ कहा कि नीतीश कुमार फिर पलटी मारेंगे। समाज में कोई आदमी इस बात पर कभी विशवास नहीं कर सकता कि नीतीश कुमार नहीं बदलेंगे। वो दिल्ली में भाजपा के साथ और बिहार में महागठबंधन के साथ हैं।

किशोर ने कहा कि विरोधियों का कहना है कि मैं पदयात्रा में हो रहे खर्च का पैसा कहां से ला रहा हूं। उन्होंने कहा कि 6 बड़े राज्यों में मुख्यमंत्री बनाने की लिए अपना कंधा लगाया है, तो क्या आज मुझे 100 गाड़ी और 5 सौ लड़के रखने के लिए पैसा नहीं मिलेगा?

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मेरे विरोधियों के आँखों पर शक का चश्मा लगा हुआ है, मैंने अगर ह्रदय फाड़ के दिखा दिया तो भी उन्हें यकीन नहीं होगा।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि महागठबंधन वाले भाजपा को नहीं हरा सकते। किशोर ने कहा कि दो-दो उप-चुनाव में महागठबंधन को हार का सामना करना पड़ा।

--आईएएनएस

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT