Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019ओडिशा : महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 4 गिरफ्तार

ओडिशा : महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 4 गिरफ्तार

ओडिशा : महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 4 गिरफ्तार

IANS
न्यूज
Published:
ओडिशा : महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 4 गिरफ्तार
i
ओडिशा : महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 4 गिरफ्तार
null

advertisement

भुवनेश्वर, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)| ओडिशा के संबलपुर में एक महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म को लेकर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। महिला का शनिवार को कथित तौर पर अपहरण व दुष्कर्म किया गया। यह क्षेत्र जिले के अनिथापली पुलिस थाने के तहत आता है। वह रास्ते पर बेहोशी की हालत में मिली और उसे पुलिस ने गंभीर हालत में बचाया।

पुलिस ने कहा कि पीड़िता को बुरला में इलाज के लिए वीर सुरेंद्र साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (वीआईएमएसएआर) में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है।

संबलपुर के पुलिस अधीक्षक कंवर विशाल सिंह ने कहा, "चार आरोपी व्यक्तियों को उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित के बयान के आधार पर अनिथापली पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक डीएसपी रैंक की महिला पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रही है।"

उन्होंने कहा कि मामले में 20 दिन के भीतर एक आरोप पत्र जमा करने के लिए कदम उठाया जाएगा।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT