Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019ओडिशा पर्व का दूसरा संस्करण 9 मार्च से नई दिल्ली में

ओडिशा पर्व का दूसरा संस्करण 9 मार्च से नई दिल्ली में

आडिशा पर्व का दूसरा संस्करण 9 मार्च से नई दिल्ली में

IANS
न्यूज
Updated:
ओडिशा पर्व का दूसरा संस्करण 9 मार्च से नई दिल्ली में
i
ओडिशा पर्व का दूसरा संस्करण 9 मार्च से नई दिल्ली में
null

advertisement

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)| ओडिशा पर्व-2018 के दूसरे संस्करण का आयोजन 9 से 11 मार्च के बीच इंडिया गेट के लॉन नम्बर-6 में होगा। इस आयोजन के माध्यम से ओडिशा की सामाजिक-सांस्कृतिक मान्यताएं जीवंत होंगी। इस कार्यक्रम का आयोजन करने वाले ओडिया समाज ने मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस पर्व के दूसरे संस्करण में दिल्ली -एनसीआर को एक ही स्थान पर ओडिशा के गौरवशाली इतिहास एवं स्वतंत्रता संग्राम सहित अद्वितीय संस्कृति, विरासत परम्परा, नृत्य, संगीत, पकवानों को अनुभव करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह 9 मार्च को शाम 6 बजे होगा। इस अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्र मुख्य अतिथि होंगे। 10 मार्च को भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू तथा 11 मार्च को केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि होंगे।

इस पर्व को आयोजित करने के मुख्य कारणों पर प्रकाश डालते हुए ओडिया समाज के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत आईआरएस ऑफिसर सिद्धार्थ प्रधान ने कहा, इस वर्ष ओडिशा पर्व, पिछले वर्ष से 50 प्रतिशत ज्यादा क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। लोगों की सुविधा के लिए अन्य कई उपाय किए गए हैं। पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था के साथ साथ विशुद्ध ओडिया व्यंजनों के स्टॉलों की संख्या भी तीन-गुना कर दी गई है।

इस आयोजन-पूर्व प्रेस सम्मेलन में सिद्धार्थ प्रधान के अलावा हिरण्य मोहन्ती एवं संदीप महापात्र-ट्रस्टी ओडिया समाज एवं चारूदत्त पाणिग्रही एवं देबजीत रथ-मुख्य सदस्य ओडिया समाज भी उपस्थित थे।

प्रधान ने बताया कि 2 लाख 60 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में आयोजित होने वाला ओडिशा पर्व, ओडिशा के समृद्ध इतिहास एवं सभ्यता को प्रदर्शित करेगा। प्रमुख द्वार 'डोला विमान' के आकार में होगा जोकि ओडिशा में होली के दौरान सामान्यत: देखा जाता है। बारीक पट्टचित्र डिजाइन इसमें और रंग जोड़ देंगे।

ओडिशा पर्व के दूसरे संस्करण में ओडिशा में 1804-1947 के दौरान दमनकारी ब्रिटिश ताकतों के विरूद्ध अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले बहादुरों की जीवनगाथा एवं घटनाओं को प्रदर्शित किया जायेगा। ओडिशा के गौरवशाली इतिहास को चित्रित करने हेतु बाराबती किले की पृष्ठभूमि सहित एक भव्य स्टज का निर्माण किया जायेगा। एक प्रदर्शनी, एक कॉफी टेबल बुक एवं एक मल्टी प्रोजेक्शन फिल्म द्वारा 19वीं एवं 20वीं सदी में पूरे ओडिशा में फैले विरोध पर प्रकाश डाला जाएगा।

ओडिशा पर्व के इस संस्करण ने दिल्ली को ओडिशा की समृद्ध विरासत से आगाह करने के लिए कई नए आयाम भी जोड़े गए हंै। एक मूर्तिकला गैलरी जहां अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त मूर्तिकार पद्मश्री सुदर्शन साहू की मूर्तियां प्रदर्शित होंगी, भी एक मुख्य आकर्षण होगा।

इस बार ओडिशा पर्व में ओडिया कलाकारों द्वारा कला वर्कशॉप तथा 18 वर्ष से कम के बच्चों के लिए चित्रकारी प्रतियोगिता की भी शुरूआत की जा रही है।

इस आयोजन में ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों के हथकरघा और परिधानों पर आधारित एक फैशन शो का भी आयोजन किया जाएगा। इस शो की संकल्पना भारतीय फैशन डिजाइन परिषद के अध्यक्ष श्री सुनील सेठी द्वारा की गई है।

पर्व के दौरान हस्तशिल्प और हथकरघा वर्ग, ओडिशा की पारंपरिक कला, शिल्प एवं परिधानों के खजाने को प्रदर्शित करेगा। राज्य के पुरस्कृत शिल्पकार एवं बुनकर भी इस अवसर पर पारंपरिक हथकरघा साड़ियों एवं शिल्प उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे।

हर दिन ओडिसी, पारंपरिक लोक नृत्य एवं संगीत, फ्यूजन एवं समकालीन नृत्य एवं संगीत से समा बांधा जाएगा। साथ ही इस अवसर पर ओडिशा की अनगिनत मिठाइयां, कटक, बरहमपुर, पश्चिमी ओडिशा के स्ट्रीट फूड, मांसाहारी व्यंजन, ओडिया थाली और ओडिया पान लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगी। इनमें से कई व्यंजन दिल्लीवासियों के लिए अनूठा अनुभव हांेगी।

फूड कोर्ट को किले के रूप में डिजाइन किया जा रहा है जो कि त्योहारों के प्रति ओडिशा की सोच 'बारह मास तेरह पर्व' को प्रतिबिंबित करेगा। ओडिशा के प्रसिद्ध पाककला शो 'पुन्टु ननांका पेट जात्रा' के मेजबान पुन्टु नना भी फूड जोन में मौजूद रहेंगे भगवान जगन्नाथ के भोग के लिए एक विशेष स्टॉल होगा।

इस कार्यक्रम का आयोजन 9 मार्च को 4.00 बजे शाम से रात 10.00 बजे तक और 10 एवं 11 मार्च को दोपहर 12 बजे से राज 10.00 बजे तक खुला रहेगा। आयोजन का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 06 Mar 2018,04:54 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT