Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019फ्रांस : स्ट्रासबर्ग हमले का हमलावर ढेर

फ्रांस : स्ट्रासबर्ग हमले का हमलावर ढेर

फ्रांस : स्ट्रासबर्ग हमले का हमलावर ढेर

IANS
न्यूज
Published:
फ्रांस : स्ट्रासबर्ग हमले का हमलावर ढेर
i
फ्रांस : स्ट्रासबर्ग हमले का हमलावर ढेर
null

advertisement

पेरिस, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)| फ्रांस के स्ट्रासबर्ग के क्रिसमस बाजार में मंगलवार को तीन लोगों को मौत के घाट उतारने वाले हमलावर को पुलिस ने मार गिराया। गृह मंत्री क्रिस्टोफर कास्टनर ने इसकी पुष्टि की।

शहर के न्यूडोर्फ-मेनू जिले में चेरिफ चेकट को मार गिराया गया।

कास्टनर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि स्थानीय समयानुसार रात नौ बजे तीन पुलिसकर्मियों ने हाईवे पर एक शख्स को देखा। उन्होंने उसे गिरफ्तार कर लिया लेकिन जैसे ही वह पलटा, उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

कास्टन ने कहा कि इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें वह मारा गया।

गौरतलब है कि 29 साल के इस हमलावर के पास बंदूक और चाकू था और इसने मंगलवार को क्रिसमस बाजार के पास कई राउंड गोलियां चलाई और लोगों पर चाकू से हमला किया।

इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी जबकि 13 घायल हो गए थे, जिसमें से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT