Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019फ्रांस : स्ट्रासबर्ग हमले में 5वां शख्स हिरासत में

फ्रांस : स्ट्रासबर्ग हमले में 5वां शख्स हिरासत में

फ्रांस : स्ट्रासबर्ग हमले में 5वां शख्स भी हिरासत में

IANS
न्यूज
Updated:
फ्रांस : स्ट्रासबर्ग हमले में 5वां शख्स हिरासत में
i
फ्रांस : स्ट्रासबर्ग हमले में 5वां शख्स हिरासत में
null

advertisement

पेरिस, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)| फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में क्रिससम बाजार के पास हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस ने गुरुवार को पाचंवें शख्स को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई घायल हो गए थे।

यह शख्स घटना के मुख्य संदिग्ध चेरिफ चेकट के गिरोह का ही था।

चेकिट की मां, पिता और दो भाई मंगलवार रात से कस्टडी में हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले जांचकर्ताओं ने संदिग्ध हमलावर की दोनों बहनों से पूछताछ की थी और इनमें से एक के पेरिस स्थित घर में छापा मारा था।

चेकिट (29) ने मंगलवार को कई राउंड गोलियां चलाई थी और चाकू से लोगों पर हमला भी किया था।

इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी जबकि 13 घायल हो गए थे, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है।

अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। 

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 14 Dec 2018,08:46 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT