Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019पंजाब : मेडिकल कॉलेजों में 550 पद भरे जाएंगे

पंजाब : मेडिकल कॉलेजों में 550 पद भरे जाएंगे

पंजाब : मेडिकल कॉलेजों में 550 पद भरे जाएंगे

IANS
न्यूज
Published:
पंजाब : मेडिकल कॉलेजों में 550 पद भरे जाएंगे
i
पंजाब : मेडिकल कॉलेजों में 550 पद भरे जाएंगे
null

advertisement

 चंडीगढ़, 18 फरवरी (आईएएनएस)| पंजाब मंत्रिमंडल ने पटियाला और अमृतसर में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 550 पद तैयार करने को मंगलवार को मंजूरी दे दी। इससे इन संस्थानों के कामकाज में सुधार होगा।

 मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि नए पदों में 66 तकनीकी प्रकृति के पैरामेडिक्स, 464 पद नर्सो, तकनीशियन और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के तथा 20 पद लैब प्रोजेक्ट के होंगे।

इसके अतिरिक्त मंत्रिमंडल ने चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय में पांच नए पद सृजित करने और उसे भरने को भी मंजूरी दे दी। साथ ही पुनर्गठन योजना के तहत पहले से स्वीकृत नौ पदों के रिवाइवल को भी मंजूरी दे दी गई।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT