Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019महाराष्ट्र: रैली के दौरान बेहोश होकर गिरीं पंकजा मुंडे 

महाराष्ट्र: रैली के दौरान बेहोश होकर गिरीं पंकजा मुंडे 

कुम्भ मेला के सेक्टर 5 में लगी आग, पांच टेंट जलकर खाक

भाषा
न्यूज
Updated:
(फाइल फोटो: PTI)
i
null
(फाइल फोटो: PTI)

advertisement

महाराष्ट्र की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री पंकजा मुंडे शनिवार को बीड जिले के परली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मंच पर बेहोश हो गयी।

भाजपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया और जहां उनकी स्थिति बेहतर हुई है।

मुंडे 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में परली विधानसभा क्षेत्र से अपने चचेरे भाई और राकांपा नेता धनंजय मुंडे को चुनौती दे रही हैं।

प्रचार अभियान के अंतिम दिन शहर में अपनी पांचवीं रैली को संबोधित करते हुए वह बोलते समय बेहोश होकर गिर गयी।

भाजपा कार्यकर्ताओं और उनकी बहन एवं बीड के सांसद प्रीतम मुंडे उनकी मदद को भागे।

भाजपा प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने बताया कि मुंडे के व्यस्त चुनाव प्रचार कार्यक्रम के कारण उनकी सेहत पर असर पड़ा होगा।

पार्टी के एक अन्य प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और वह स्वस्थ हो रही हैं।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 19 Feb 2019,06:55 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT