मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019अमरिंदर सिंह ने उम्मीद और हिदायत के साथ दिया चरणजीत सिंह चन्नी को अपना संदेश

अमरिंदर सिंह ने उम्मीद और हिदायत के साथ दिया चरणजीत सिंह चन्नी को अपना संदेश

उम्मीद है कि नए CM सीमा पार से बढ़ते सुरक्षा खतरे से हमारे लोगों की रक्षा करने में सक्षम साबित होंगे- अमरिंदर सिंह

क्विंट हिंदी
पॉलिटिक्स
Updated:
<div class="paragraphs"><p>कैप्टन अमरिंदर सिंह</p></div>
i

कैप्टन अमरिंदर सिंह

फोटो : क्विंट 

advertisement

चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को पंजाब (Punjab) का नया मुख्यमंत्री (CM) बनाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder singh) ने उन्हें बधाई दी. हालांकि अमरिंदर सिंह बधाई के साथ-साथ उन्हें उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराने में भी पीछे नहीं रहे.

कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्विटर पर एक पोस्ट करते हुए कैप्टन के बधाई संदेश को सबसे सामने रखा. इसमें अमरिंदर सिंह ने नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह को बधाई दी. साथ ही उम्मीद जताई कि वे सीमा पार से बढ़ते सुरक्षा खतरों से निपटने और लोगों की रक्षा करने में सक्षम साबित होंगे.

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा,

"चरणजीत सिंह चन्नी को मेरी शुभकामनाएं. मुझे उम्मीद है कि वह पंजाब के सीमावर्ती राज्य को सुरक्षित रखने और सीमा पार से बढ़ते सुरक्षा खतरे से हमारे लोगों की रक्षा करने में सक्षम हैं."

अमरिंदर सिंह ने नए मुख्यमंत्री को किसानों की भी याद दिलाई 

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को किसान आंदोलन की याद भी दिला दी. अमरिंदर सिंह ने कहा,

"जिन 150 किसानों ने किसान आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवा दी, मैं उनके घर वालों को जॉब लेटर अपने हाथ से ना दे पाने से उदास हूं. उम्मीद है कि चरणजीत सिंह चन्नी यह जरूरी काम सबसे पहले करेंगे. मैं न्याय की लड़ाई में किसानों के साथ खड़ा रहूंगा."

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

राहुल गांधी ने दी बधाई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बधाई दी. राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा,

"चरणजीत सिंह चन्नी को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई, हम पंजाब की जनता से किया हुआ वादा पूरा करते रहेंगे, उनका विश्वास ही सबसे जरूरी है."

नवजोत सिंह सिद्धू ने 'एतिहासिक' बताया

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भी चरणजीत सिंह को मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट किए जाने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी और उन्होंने इसे ऐतिहासिक बताया. सिद्धू बोले,

"ऐतिहासिक !! पंजाब के पहले दलित सीएम होंगे, ये इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा. संविधान और कांग्रेस की भावना को नमन !! बधाई हो"

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: 19 Sep 2021,08:43 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT