मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019नागपुर में Arvind Kejriwal-भगवंत मान, केजरीवाल का BJP पर हमला- ये दंगा कराते हैं

नागपुर में Arvind Kejriwal-भगवंत मान, केजरीवाल का BJP पर हमला- ये दंगा कराते हैं

अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि, 'मैं चाहता हूं हमारा देश नंबर वन बने और जब तक नंबर वन ना हो भगवान मुझे मौत ना दें'

क्विंट हिंदी
पॉलिटिक्स
Published:
<div class="paragraphs"><p>अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान</p></div>
i

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान

(फोटोः IANS )

advertisement

नागपुर (Nagpur) में लोकमत अखबार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर हमला बोला है. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने बयान देते हुए कहा कि, "हम 2024 का चुनाव हमारा लक्ष्य नहीं, हमारा लक्ष्य देश है."

आम आदमी पार्टी की राजनीति के बारे में बात करते हुए अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि "हम अपना करियर बनाने नहीं बल्कि अपने करियर छोड़ कर आए हैं." उन्होंने कहा कि, "भारत मां के लिए हम राजनीति में आए हैं."

"मैं भगवान से दो ही चीजें मांगता हूं, एक मेरा भारत दुनिया का नंबर वन देश बने दूसरा जब तक मैं भारत को दुनिया का नंबर वन देश नहीं बनाता तब तक मुझे मृत्यु ना दें."
अरविन्द केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली

अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि हमें चोरी करनी, भ्रष्टाचार करना, दंगा करना, गुंडागिरी करना नहीं आता. लेकिन हमें स्कूल और अस्पताल बनाना आता है.

महाराष्ट्र के विषय में बात करते हुए अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि, "महाराष्ट्र में सरकारी स्कूलों का हाल बहुत खराब है, पहले दिल्ली में भी ऐसा ही था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है. 12वीं क्लास में सरकारी स्कूल के नतीजे 97 प्रतिशत आए हैं. 4 लाख बच्चे प्राइवेट स्कूल से सरकारी स्कूल में आए हैं."

विपक्ष पर हमलावर होते हुए अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि, "मुझे दूसरी पार्टी वाले खूब गाली देते हैं, बोलते हैं की हम फ्री देते हैं. लेकिन गरीब को फ्री शिक्षा देता हूं तो क्या गलत करता हूं? अगर गरीब को फ्री ईलाज दे रहा हूं तो क्या गलत है? फ्री में योगा करवाता हूं, बिजली फ्री देते हैं तो बीजेपी वाले बोलते हैं, अब हमने कहा जिसको नहीं चाहिए मत लो फ्री बिजली.

बीजेपी का नाम ना लेते हुए उन्होंने कहा कि, "हम देश के 130 करोड़ जनता का गठबंधन बनाएंगे. पूरे देश मे दंगे कराते हैं, बलात्कार करने वाले की शोभायात्रा निकालते हैं."

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

पंजाब में नशे का कारण बेरोजगारी - भगवंत मान   

इस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे जहां उन्होंने कहा कि पंजाब और देश की सब से बड़ी समस्या भ्रष्टाचार है. हमने पंजाब के पैसे लुटनेवालो को पहचानना शूरु किया है. हमने आते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन हेल्पलाइन जारी कर दी.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगे कहा कि पंजाब को नशे से मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बेरोजगारी नशे की सबसे बड़ी समस्या है. भगवंत मान ने कहा कि, "पंजाब में 26,454 सरकारी नौकरी पिछले 50 दिनों मे हमारो सरकार ने दी हैं."

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT