मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-20196700 KM, 110 जिले, 66 दिन.. मणिपुर से मुंबई राहुल की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', जानें पूरा रूट

6700 KM, 110 जिले, 66 दिन.. मणिपुर से मुंबई राहुल की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', जानें पूरा रूट

Congress की यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी.

क्विंट हिंदी
पॉलिटिक्स
Published:
<div class="paragraphs"><p>Bharat Jodo Nyay Yatra</p></div>
i

Bharat Jodo Nyay Yatra

फोटो- Altered By Quint Hindi

advertisement

कांग्रेस (Congress) ने राहुल गांधी की अगली यात्रा, इसबार पूर्व से पश्चिम की ओर, को नया नाम "भारत जोड़ो न्याय यात्रा/ Bharat Jodo Nyay Yatra" दिया है. 14 जनवरी से शुरू हो रही कांग्रेस की यह यात्रा मणिपुर से निकलकर मुंबई तक जायेगी. यात्रा लगभग 66-67 दिनों तक चलेगी और 6,713 किमी की दूरी तय करेगी. कांग्रेस ने यह भी जानकारी दी है कि वह सभी "INDIA गठबंधन" नेताओं को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित करेगी.

यात्रा 66 दिनों में 6713 किमी की दूरी तय करेगी

"भारत जोड़ो न्याय यात्रा" 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी. यह यात्रा लगभग 66 दिनों में 6,713 किमी की दूरी तय करेगी. जहां यह 15 राज्यों, 110 जिलों और 110 लोकसभा सीटों से होकर गुजरेगी. यात्रा सबसे अधिक 11 दिन हिंदी पट्टी के प्रमुख राज्य उत्तर प्रदेश में होगी. उत्तर प्रदेश में यह 20 जिलों में 1,074 किमी की यात्रा करेंगे. यहां कांग्रेस पार्टी पिछले दो लोकसभा चुनावों में अपनी छाप छोड़ने में विफल रही है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी सांसद राहुल गांधी की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिवों, राज्य प्रभारियों, राज्य कांग्रेस अध्यक्षों और कांग्रेस विधायक दल (CLP) के साथ हुई तीन घंटे की बैठक में लॉजिस्टिक्स और अन्य विवरणों को अंतिम रूप दिया गया. पार्टी ने अपने रूट में अरुणाचल प्रदेश को भी यात्रा में जोड़ा है.

कांग्रेस संचार प्रमुख जयराम रमेश ने कहा, “भारत जोड़ो न्याय यात्रा में 'INDIA गठबंधन' की पार्टियों, विभिन्न राज्यों में कांग्रेस के साथ सहयोगी पार्टियों और सिविल सोसाइटी ओर्गेनाईजेशनों को यात्रा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है."
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

यात्रा का रूट और समय यहां जानें

मणिपुर (01 दिन): मणिपुर में "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" एक दिन में दो लोकसभा और 11 विधानसभा सीटों से गुजरते हुए चार जिलों में 107 किमी की यात्रा करेगी.

नागालैंड (02 दिन): यह यात्रा दो दिनों में पांच जिलों से गुजरते हुए 257 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.

असम (08 दिन): असम में यह 17 जिलों से होकर गुजरते हुए 833 किमी की यात्रा करेगी.

अरुणाचल प्रदेश (01 दिन): प्रदेश में यह एक जिले में 55 किमी की दूरी तय करेगी.

मेघालय (01 दिन): मेघालय में "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" एक जिले में मात्रा 5 किमी की दूरी तय करेगी.

पश्चिम बंगाल (05 दिन): 'INDIA गठबंधन' पार्टी पश्चिम बंगाल के सात जिलों में 523 किमी की यात्रा करेगी.

झारखंड (08 दिन): झारखंड में "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" 13 जिलों से गुजरते हुए 804 किमी की यात्रा करेगी.

ओडिशा (04 दिन): यह यात्रा यहां चार जिलों में 341 किमी की दूरी तय करेगी.

छत्तीसगढ़ (05 दिन): प्रदेश में यह यात्रा पांच दिनों के अंदर सात जिलों में 536 किमी की दूरी तय करेगी.

बिहार (04 दिन): बिहार में यह यात्रा सात जिलों से होकर गुजरते हुए 425 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.

उत्तर प्रदेश (11 दिन): "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" उत्तरप्रदेश में सबसे अधिक दिनों तक रहेगी. यहां यह यात्रा 20 जिलों में 1,074 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.

मध्य प्रदेश (07 दिन): प्रदेश में यह यात्रा 698 किमी की दूरी तय करते हुए नौ जिलों से होकर गुजरेगी.

राजस्थान (01 दिन): "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" राजस्थान के दो जिलों में 128 किमी की दूरी तय करेगी.

गुजरात (05 दिन): यहां यह सात जिलों में 445 किमी की यात्रा करेगी.

महाराष्ट्र (05 दिन): "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" यहां के छह जिलों में 480 किमी की यात्रा के बाद यात्रा 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी.

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT