मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019बिहार: BJP विधायक का अपनी ही सरकार पर निशाना, कहा- अफसरशाही नहीं डाकूशाही चल रही

बिहार: BJP विधायक का अपनी ही सरकार पर निशाना, कहा- अफसरशाही नहीं डाकूशाही चल रही

विधायकों की ही बात नहीं सुनी जा रही है तो आम जनता का क्या हाल होगा- BJP विधायक हरिभूषण सिंह

IANS
पॉलिटिक्स
Published:
<div class="paragraphs"><p>बिहार: BJP विधायक का अपनी ही सरकार पर निशाना, कहा- अफसरशाही नहीं डाकूशाही चल रही</p></div>
i

बिहार: BJP विधायक का अपनी ही सरकार पर निशाना, कहा- अफसरशाही नहीं डाकूशाही चल रही

(PHOTO-IANS)

advertisement

बिहार में सत्तारूढ गठबंधन में शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक ही अब विपक्ष की भाषा बोलने लगे हैं। भाजपा के विधायक हरिभूषण सिंह ने शनिवार को कहा कि राज्य में नीचे के स्तर पर लूट मची है। उन्होंने कहा कि अफसरशाही नहीं डाकूशाही चल रही है।

बिहार विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि विधायकों की ही बात नहीं सुनी जा रही है तो आम जनता का क्या हाल होगा।

भाजपा के विधायक ने अपनी ही सरकार पर भड़कते हुए चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा और जदयू चेत जाए नहीं तो इसका परिणाम बहुत बुरा होगा। उन्होंने कहा कि निचले स्तर थाना, प्रखंड में कोई काम नहीं हो रहा है। सरकारी अधिकारी लूटने के अलावा कुछ काम नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस बिना पैसे लिए किसी की नहीं सुनती है।

भाजपा विधायक के इस बयान पर जब कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने भी भाजपा विधायक के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि इसमें कोई गलत बात नहीं कह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी है, जहां जहरीली शराब से मौत होती है, वहां पर एसपी और डीएम जाकर लोगों पर दबाव बनाते हैं कि आप कहिए कि मौत शराब से नहीं बीमारी से मौत हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजग की सरकार में प्रशासन के पदाधिकारी अपने आप को ही सरकार समझ रहे हैं।

उन्होंने यहां तक कहा कि अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस पर विचार करना चाहिए, अब अपने ही सहयोगी सवाल उठा रहे हैं। यह बात अब किसी से छिपी नहीं है कि बिहार में अफसरशाही चरम पर है। उन्होंने कहा कि सरकार में विधायकों की आवाज नहीं सुनी जा रही है।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT