मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019बिहार : BSP प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद RJD में शामिल, कुशवाहा को झटका

बिहार : BSP प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद RJD में शामिल, कुशवाहा को झटका

आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिंद को आरजेडी की सदस्यता ग्रहण करवाई.

आईएएनएस
पॉलिटिक्स
Published:
i
null
null

advertisement

बिहार में चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलसपी) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को एक और झटका लगा. आरएलएसपी के साथ गठबंधन कर बिहार चुनाव में उतरी बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में शामिल हो गए. आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिंद को आरजेडी की सदस्यता ग्रहण करवाई.

बिंद ने कहा कि नया बिहार बनाने और नीतीश सरकार को हटाने के संकल्प के साथ उन्होंने आरजेडी की सदस्यता ग्रहण की है, वह पार्टी को मजबूत करेंगे.

29 सितंबर को कुशवाहा ने किया था ऐलान

बता दें कि 29 सितंबर को बीएसपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी के साथ गठबंधन कर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी. इस गठबंधन में जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) भी शामिल है. इसके बाद आरएलएसपी के महासचिव माधव आनंद ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. आनंद के भी आरजेडी में जाने की संभावना है. प्रदेश बीएसपी अध्यक्ष के पार्टी छोड़ने को बीएसपी और रालोसपा, दोनों के लिए झटका माना जा रहा है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT