मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Bhagwant Mann का अपने ही मंत्री पर एक्शन,पहले कैबिनेट से बर्खास्त-फिर गिरफ्तारी

Bhagwant Mann का अपने ही मंत्री पर एक्शन,पहले कैबिनेट से बर्खास्त-फिर गिरफ्तारी

Vijay Singla पर आरोप लगा है कि उन्होंने अधिकारियों से कमीशन मांगी थी.

क्विंट हिंदी
पॉलिटिक्स
Updated:
<div class="paragraphs"><p>CM भगवंत मान का अपने मंत्री पर एक्शन</p></div>
i

CM भगवंत मान का अपने मंत्री पर एक्शन

(फोटो- ट्विटर/@bhagwantmann)

advertisement

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Maan) ने अपने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को करप्शन के आरोप में बर्खास्त कर दिया है. सिंगला पर आरोप लगा था कि उन्होंने अधिकारियों से कमीशन मांगी थी. सीएम मान ने उनके खिलाफ केस करने का भी आदेश दिया है, जिसके बाद विजय सिंगला को गिरफ्तार भी कर लिया गया है.

भगवंत मान के इस फैसले की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी तारीफ की.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त हैं और उनके पास इसका सबूत है. मंत्री मनसा विधानसभा से विधायक हैं. मान ने मंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं. मान ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस होगा.

सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा-

आम आदमी पार्टी का जन्म ईमानदार सिस्टम कायम करने के लिए हुआ है. केजरीवास जी ने हमेशा कहा है कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे चाहे कोई अपना हो या बेगाना स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत मिलते ही तुरंत बर्खास्त किया...साथ ही FIR के आदेश दिए

भगवंत मान ने वीडियो में कहा कि हमें स्वास्थ्य मंत्री के करप्शन के बारे में जब पता चला तो उन्हें सबूत दिखाकर पूछा उन्होंने अपना जूर्म कबूला जिसके बाद ये एक्शन लिया गया है. इस खबर के बारे में ना तो मीडिया को पता था और ना ही विपक्ष को फिर भी हम खुद एक ईमानदार सरकार हैं, इसलिए खुद कार्यवाही कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगी, जो लोग गरीबों का हक मार रहे हैं उनको नहीं छोड़ेंगे.

आरोप है कि स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला ठेके के लिए अधिकारियों से 1% कमीशन की मांग करते थे. पंजाब सीएमओ की तरफ से कहा गया है कि सिंगला के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं, जिसके बाद ये एक्शन लिया गया है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: 24 May 2022,01:32 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT