मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019प्रियंका गांधी करेंगी मिशन यूपी की शुरुआत, 140 किमी की गंगा यात्रा

प्रियंका गांधी करेंगी मिशन यूपी की शुरुआत, 140 किमी की गंगा यात्रा

यूपी में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगी प्रियंका गांधी

क्विंट हिंदी
पॉलिटिक्स
Updated:
UP में चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी प्रियंका
i
UP में चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी प्रियंका
(फोटो:Twitter)

advertisement

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने चुनावी अभियान की शुरूआत कर ली है. गुजरात के गांधीनगर के बाद अब प्रियंका मिशन यूपी की तरफ कूच करने वाली हैं. प्रियंका गांधी 18 मार्च को 140 किलोमीटर लंबी गंगा यात्रा करने जा रही हैं. इस यात्रा के दौरान वो गांवों और कस्बों में जाकर लोगों से मुलाकात करेंगी.

प्रयागराज से शुरू होगी यात्रा

प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा छतनाग प्रयागराज से शुरू होगी. तीन दिन की यह यात्रा वाराणसी के असी घाट में जाकर खत्म होगी. आखिर में प्रियंका शीतला माता मंदिर जाकर अपनी इस यात्रा को समाप्त करेंगी. बताया जा रहा है कि इस दौरान पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहेंगे.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

नाव पर सवार होंगी प्रियंका

प्रियंका गांधी अपने मिशन यूपी की इस यात्रा के लिए नाव का सहारा लेंगी. जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी प्रयागराज से नाव से अपने चुनावी सफर की शुरुआत करेंगी. 18 मार्च से लेकर 20 मार्च तक प्रियंका रास्ते में पड़ने वाले लगभग हर गांव और कस्बे में जाकर लोगों से मुलाकात करेंगी और उनकी समस्याएं सुनेंगी. उनकी इस यात्रा के रूट के लिए तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. प्रियंका कांग्रेस महासचिव बनने के बाद पहली बार यूपी में लोगों से बातचीत करेंगी.

हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने वाली हैं. बताया गया था कि प्रियंका चुनाव नहीं लड़ेंगी, लेकिन वो यूपी में अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के लिए कैंपेनिंग करेंगी. 

गुजरात में की थी अभियान की शुरुआत

कांग्रेस महासचिव का पद संभालने के बाद प्रियंका गांधी ने गुजरात में अपनी पहली रैली की थी. यहां उन्होंने अगले महीने शुरु होने वाले लोकसभा चुनाव की तुलना स्वतंत्रता संग्राम से करते हुए कहा था कि, ‘ये चुनाव आजादी की लड़ाई से कम नहीं है.’ उन्होंने 15 लाख रुपये और देशभक्ति जैसे मुद्दों के बहाने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला. इस रैली से पहले प्रियंका ने कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में हिस्सा लिया था.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: 15 Mar 2019,06:22 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT