मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव- 21 AUG 2022 से 20 SEP 2022 के बीच पूरी होगी प्रक्रिया

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव- 21 AUG 2022 से 20 SEP 2022 के बीच पूरी होगी प्रक्रिया

Congress President election के साथ ही पार्टी मेंबरशिप से लेकर प्रदेश कमेटी के चुनावों की भी तारीख तय हो चुकी है.

क्विंट हिंदी
पॉलिटिक्स
Updated:
<div class="paragraphs"><p>कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव</p></div>
i

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव

(फोटो- क्विंट)

advertisement

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (Congress Working Committee) की बैठक खत्म हो चुकी है. मंथन के बाद पार्टी ने तय किया है कि भारत की इस ग्रैंड-ओल्ड पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव (AICC President Election) की प्रक्रिया 21 अगस्त 2022 से लेकर 20 सितंबर 2022 के बीच संपन्न की जायेगी. इसकी जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.

इसके साथ ही पार्टी मेंबरशिप से लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चुनावों की भी तारीख तय हो चुकी है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव प्रक्रिया की सूची

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए एक नवंबर 2021 से चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी आवेदनकारी पांच रुपए का शुल्क देकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं, यह प्रकिर्या 31 मार्च 2022 तक जारी रहेगा.

15 अप्रैल 2022 से पहले DCC यानी दिल्ली कांग्रेस कमेटी द्वारा चुनाव के लिए योग्य उम्मदवारों की सूची जारी की जाएगी.

16 अप्रैल 2022 से 31 मई 2022 तक ब्लॉक कांग्रेस समिति द्वारा प्राथमिक समितियों के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का चुनाव एवं ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकारिणी समितियों तथा पीसीसी (PCC) के 1 सदस्य का चुनाव होगा.

1 जून 2022 से 20 जुलाई 2022 के बीच डीसीसी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और कार्यकारी समिति का चुनाव.

21 जुलाई 2022 से 20 अगस्त 2022 तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष का चुनाव इसके साथ ही पीसीसी के एग्जीक्यूटिव और AICC (All India Congress Committee) के सदस्यों का PCC (Pradesh Congress Committee) द्वारा चुनाव होगा.

21 अगस्त 2022 से 20 सितंबर 2022 तक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा.

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: 16 Oct 2021,04:58 PM IST

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT