मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019UP में प्रचार नहीं करेंगी सोनिया, राहुल-प्रियंका के भरोसे कांग्रेस

UP में प्रचार नहीं करेंगी सोनिया, राहुल-प्रियंका के भरोसे कांग्रेस

साल 2016 के अगस्त में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वाराणसी में की थी आखिरी रैली

शादाब मोइज़ी
पॉलिटिक्स
Updated:
सोनिया गांधी, कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष (फोटो : PTI)
i
सोनिया गांधी, कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष (फोटो : PTI)
null

advertisement

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी यूपी में पार्टी के लिए प्रचार नहीं करेंगी. सोनिया गांधी को चौथे चरण के चुनाव के लिए अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में एक रैली को संबोधित करना था. लेकिन, सोमवार देर शाम को कांग्रेस पार्टी की तरफ से जारी कैंपेन लिस्ट में सोनिया गांधी का नाम नहीं है. वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी राय बरेली में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. पिछले दिनों राहुल के साथ प्रियंका ने भी पार्टी के लिए प्रचार किया था.

इस चुनाव में सोनिया ने नहीं किया है प्रचार

उत्तर प्रदेश और बाकी 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष ने एक भी रैली नहीं की है. लेकिन उम्मीद जताई जा रही थी कि सोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेस कैंडिडेट के लिए प्रचार करेंगी. सोनिया गांधी का नाम कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के लिस्ट में भी था.

वाराणसी में की थी आखरी रैली

साल 2016 के अगस्त में कांग्रेस अध्यक्ष ने वाराणसी में एक सभा को संबोधित किया था. उसी सभा में अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद से सोनिया गांधी किसी भी पब्लिक मीटिंग में नहीं दिखी हैं. साथ ही फरवरी महीने में संसद में पेश हुए बजट सेशन में भी बहुत कम देखने को मिलीं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: 21 Feb 2017,11:58 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT