मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019दिल्ली में नए नारे के साथ AAP ने शुरू किया अपना चुनावी अभियान

दिल्ली में नए नारे के साथ AAP ने शुरू किया अपना चुनावी अभियान

7 टाउनहॉल प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे अरविंद केजरीवाल

क्विंट हिंदी
पॉलिटिक्स
Updated:
सामने आया AAP के चुनावी अभियान का प्रस्तावित कार्यक्रम
i
सामने आया AAP के चुनावी अभियान का प्रस्तावित कार्यक्रम
(फोटो: PTI) 

advertisement

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने आधिकारिक तौर पर अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है. बता दें कि इस बार AAP अपनी चुनावी रणनीति बनाने में प्रशांत किशोर की पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC की मदद ले रही है.

AAP ने 20 दिसंबर को अपने चुनावी अभियान का आगाज एक नए नारे का साथ शुरू किया है. यह नारा है- अच्छे बीते 5 साल, लगे रहो केजरीवाल. 

AAP के चुनावी अभियान का जो कार्यक्रम सामने आया है, उसके हिसाब से पार्टी दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में पैदल मार्च करेगी. पार्टी के नारे को जन-जन तक पहुंचाने के इरादे से 21-22 दिसंबर को इस मार्च की योजना बनाई गई है.

AAP के चुनावी अभियान का प्रस्तावित कार्यक्रम (फोटो: I-PAC) 
24 दिसंबर को ‘AAP का रिपोर्ट कार्ड’ जारी किए जाने का कार्यक्रम है, जिसमें AAP सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा.

इसके बाद AAP के चुनावी अभियान के अगले फेज में (15 दिसंबर से 7 जनवरी) दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल 7 टाउनहॉल प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे, जहां केजरीवाल जनता से बातचीत करेंगे. इसके अलावा AAP के सभी विधायक और प्रमुख नेता 700 मोहल्ला सभाएं करेंगे.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: 20 Dec 2019,11:32 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT