मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019लखीमपुरी खीरी हिंसा: प्रियंका गांधी ने पुलिस हिरासत में लगाई झाड़ू

लखीमपुरी खीरी हिंसा: प्रियंका गांधी ने पुलिस हिरासत में लगाई झाड़ू

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को सीतापुरी में पुलिस हिरासत में हैं

क्‍व‍िंट हिंदी
पॉलिटिक्स
Updated:
<div class="paragraphs"><p>(प्रियंका झाड़ू लगाती नजर आईं)</p></div>
i

(प्रियंका झाड़ू लगाती नजर आईं)

thequint

advertisement

लखीमपुरी खीरी हिंसा के बाद घटना स्थल पर जा रही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है. प्रियंका को जिस कमरे में रखा गया है, उसमें वो झाड़ूं लगाती नजर आईं. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रियंता झाड़ू लगाती हुई नजर आ रही हैं. प्रियंका ने हिरासत में सत्याग्रह शुरू किया है और कह रही हैं कि उनक एक ही मांग है किसानों से मिले बिना नहीं जाऊंगी.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को साफ-सुथरा कमरा तक नहीं देने पर पुलिस अधिकारियों की खिंचाई की. एक स्थानीय कांग्रेस नेता ने कहा, "क्या यह उनका स्वच्छ भारत है? यह हमारे नेता हैं जो बिना किसी शिकायत के झाड़ू से कमरे को साफ कर रही हैं."

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के हरगांव से उस वक्त हिरासत में ले लिया गया है, जब वह लखीमपुर खीरी जा रही थीं. रविवार को हुई हिंसा में 9 लोगों की मौत हो गई है.

सोमवार की सुबह करीब छह बजे जैसे ही प्रियंका सीतापुर जिले के हरगांव पहुंची तो उन्हें रोक लिया गया. महिला कांस्टेबल से हाथापाई के बाद प्रियंका ने गिरफ्तारी वारंट देखने की मांग की.

पुलिस कर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया और उन्हें जिले के पीएसी कार्यालय ले जाया गया. प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा,

मैं घर से बाहर कदम रखकर कोई अपराध नहीं कर रही हूं. मैं सिर्फ पीड़ित परिवारों से मिलना चाहती हूं और उनका दुख बांटना चाहती हूं. मैं क्या गलत कर रही हूं? और अगर मैंने कुछ गलत किया है, तो आप (यूपी पुलिस) के पास आदेश और वारंट होना चाहिए. आप मुझे, मेरी कार को रोक रहे हैं, लेकिन किस कारण से?"
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में रविवार को हिंसा भड़क उठी. किसानों का आरोप है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी (Ajay Mishra Teni) के बेटे आशीष उर्फ मोनू और उसके समर्थकों ने किसानों पर गाड़ियां चढ़ा दीं. जिसमें चार किसानों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: 04 Oct 2021,01:10 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT