ममता बनर्जी चुनाव आयोग के बैन के खिलाफ धरने पर बैठीं

चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी को नोटिस जारी किया था और जवाब मांगा था.
क्विंट हिंदी
पॉलिटिक्स
Updated:
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गांधी मूर्ति के पास धरना प्रदर्शन करने के लिए पहुंची है. बता दें कि ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार पर 24 घंटे की रोक लगाई गई है. चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार पर 13 अप्रैल रात 8 बजे तक रोक लगाई है.

चुनाव आयोग की ये कार्रवाई ममता बनर्जी के उस बयान पर हुई है, जिसमें उन्होंने हिंदू-मुस्लिम का जिक्र किया था. उनके खिलाफ शिकायत थी कि उन्होंने सांप्रदायिक आधार पर वोट मांगने का काम किया. इस बयान को लेकर बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने चुनाव आयोग से ममता की शिकायत की थी. इसके बाद चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी को नोटिस जारी किया था और जवाब मांगा था.

क्या था विवादित भाषण?

चुनाव आयोग ने जिस विवादित भाषण को लेकर ममता के खिलाफ ये एक्शन लिया है, उसमें ममता ने कहा था,

मैं अपने अल्पसंख्यक भाइयों और बहनों से निवेदन करती हूं कि शैतानों के कहने पर अल्पसंख्यक वोट को ना बंटने दें. इन लोगों ने बीजेपी से पैसा लिया है. वो कई सारे सांप्रदायिक बयान देते हैं और हिंदू-मुसलमान के बीच फसाद करवाते हैं. बीआईपी और सीपीएम के लोग बीजेपी का दिया हुआ पैसा लेकर घूम रहे हैं ताकि अल्पसंख्यक वोट को तोड़ा जा सके.”

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 13 Apr 2021,12:00 PM IST

SCROLL FOR NEXT