मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Politics Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019अश्विनी को रेल,अनुराग को खेल,मंडाविया को हेल्थ मिनिस्ट्री की जिम्मेदारी,लिस्ट

अश्विनी को रेल,अनुराग को खेल,मंडाविया को हेल्थ मिनिस्ट्री की जिम्मेदारी,लिस्ट

15 कैबिनेट, 28 राज्य मंत्रियों ने मोदी कैबिनेट के विस्तार में शपथ ली है

क्विंट हिंदी
पॉलिटिक्स
Updated:
<div class="paragraphs"><p>अश्विनी को रेल और IT, मंडाविया को हेल्थ मिनिस्ट्री की जिम्मेदारी</p></div>
i

अश्विनी को रेल और IT, मंडाविया को हेल्थ मिनिस्ट्री की जिम्मेदारी

null

advertisement

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया गया है. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मिनिस्ट्री ऑफ साइंस टेक्नोलॉजी देखेंगे. वहीं अमित शाह को नए मंत्रालय मिनिस्ट्री ऑफ को-आपरेशन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है.

  • स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी मनसुख मंडाविया को दी गई है. हर्षवर्धन की जगह मनसुख इस विभाग की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं.

  • रेल मंत्रालय और आईटी मिनिस्ट्री अश्विनी वैष्णव को दी गई है.

  • किरण रिजीजू देश के नए कानून मंत्री बनाए गए हैं.

  • हरदीप पुरी के पास शहरी विकास के साथ पेट्रोलियम मंत्रालय भी गया है.

  • स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है, वो स्वच्छ भारत मिशन भी देखेंगी

  • अनुराग ठाकुर को खेल मंत्रालय के साथ-साथ, इंफॉर्मेशन और ब्रॉडकास्टिंग मंत्रालय भी दिया गया है.

  • पीयूष गोयल को वाणिज्य मंत्रालय के साथ टेक्सटाइल, कंज्यूमर मिनिस्ट्री भी दी गई है.

  • धर्मेंद्र प्रधान को अब शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट को साथ लाया गया है.

  • ज्योतिरादित्य सिंधिया को सिविल एविएशन मिनिस्ट्री का जिम्मा दिया गया है

  • महाराष्ट्र से आने वाले नारायण राणे को MSME दिया गया है.

  • पशुपति पारस को फूड प्रोसेसिंग मिनिस्ट्री सौंपी गई है.

  • राज कुमार सिंह को मिनिस्ट्री ऑफ पावर, मिनिस्ट्री ऑफ नॉन रिन्यूबल एनर्जी की जिम्मेदारी दी गई है.

  • जी. किशन रेड्डी को कल्चर, टूरिज्म मिनिस्ट्री के साथ ही साथ मिनिस्ट्री ऑफ डेवलपमेंट ऑफ नॉर्थ ईस्टर्न रिजन भी सौंपा गया है.

  • पुरषोत्तम रूपाला फिशरीज, एनिमल हसबेंड्री मिनिस्ट्री देखेंगे.

15 कैबिनेट, 28 राज्य मंत्री

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट विस्तार (Modi Cabinet Expansion) में 43 नए सदस्य शामिल किए गए हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्बानंद सोनोवाल, अनुराग ठाकुर, किरण रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी समेत 15 मंत्रियों को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया गया है. वहीं मीनाक्षी लेखी, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, शोभा करंदलाजे समेत 28 राज्य मंत्रियों को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल कराया गया.

इससे पहले आधे दर्जन से अधिक मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था. इसमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक जैसे बड़े चेहरे शामिल हैं. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार, केंद्रीय राज्य मंत्री देबोश्री चौधरी, संजय धोत्रे, बाबुल सुप्रियो, राव साहेब दानवे पाटिल और सदानंद गौड़ ने इस्तीफा दिया है.

पीएम मोदी की कैबिनेट-

  • पीएम नरेंद्र मोदी- मिनिस्ट्री ऑफ पर्सनल, पब्लिक ग्रेवांस एंड पेंशन, डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी, डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस, सभी अहम नीतिगत मुद्दे, बाकी सभी विभाग जो किसी मंत्री को नहीं दिए गए

  • राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्री

  • अमित शाह- गृह मंत्री, को-ऑपरेशन मंत्री

  • नितिन गडकरी- सड़क, परिवहन और हाईवे मंत्री

  • निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्री, कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री

  • एस जयशंकर- विदेश मंत्री

  • स्मृति ईरानी- महिला और बाल विकास मंत्रालय

  • पीयूष गोयल- वाणिज्य और इंडस्ट्री मंत्री, कंज्यूमर अफेयर्स, फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन, कपड़ा मंत्रालय

  • धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा मंत्री, स्किल डेवलपमेंट, आंत्रप्रेन्योरशिप

  • प्रहलाद जोशी- संसदीय मामलों के मंत्री, कोयला और खनन मंत्री

  • नारायण राणे- MSME मंत्री

  • सर्बानंद सोनोवाल- पोर्ट, शिपिंग, जलमार्ग और आयुष मंत्री

  • मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री

  • वीरेंद्र कुमार- सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्री

  • गिरिराज सिंह- ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री

  • ज्योतिरादित्य सिंधिया- नागरिक उड्डयन मंत्री

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- स्टील मंत्री

  • अश्विनी वैष्णव- रेल मंत्री, संचार मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी

  • पशुपति पारस- फूड प्रोसेसिंग मंत्री

  • गजेंद्र सिंह शेखावत- जलशक्ति मंत्रालय

  • किरेन रिजिजू- कानून और न्याय मंत्री

  • राज कुमार सिंह- ऊर्जा मंत्री, न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी

  • हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस, हाउसिंह एंड अर्बन अफेयर्स

  • मनसुख मंडाविया- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, कैमिकल एंड फर्टिलाइजर्स

  • भूपेंद्र यादव- पर्यावरण मंत्री, श्रम मंत्री

  • महेंद्र नाथ पांडे- हेवी इंडस्ट्री

  • पुरुषोत्तम रूपाला- मतस्य मंत्रालय, एनीमल हसबेंडरी और डेयरी

  • जी किशन रेड्डी- संस्कृति और पर्यटन मंत्री, पूर्वोत्तर विकास के मंत्री

  • अनुराग सिंह ठाकुर- सूचना और प्रसारण मंत्रालय, खेल और युवा मामलों के मंत्री

राज्य मंत्री

  • राव इंद्रजीत सिंह- सांख्यिकी और कार्यक्राम क्रियान्वयन, योजना, कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  • जितेंद्र सिंह- विज्ञान और तकनीकी, पृथ्वी विज्ञान, पीएमओ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  • श्रीपाद नाइक- पोर्ट, शिपिंग, वॉटरवेज, पर्यटन राज्य मंत्री

  • फग्गन सिंह कुलस्ते- स्टील, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री

  • प्रहलाद सिंह पटेल- जलशक्ति, फूड प्रोसेसिंग राज्य मंत्री

  • अश्विनी कुमार चौबे- कंज्यूमर अफेयर्स, खाद्य जनवितरण राज्य मंत्री

  • अर्जुल राम मेघवाल- संसदीय मामलों के राज्य मंत्री

  • वीके सिंह- सड़क और परिवहन, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: 07 Jul 2021,10:17 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT