RSS चीफ मोहन भागवत कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत अस्पताल में भर्ती
क्विंट हिंदी
पॉलिटिक्स
Published:
RSS प्रमुख मोहन भागवत | (फोटो: PTI)
RSS प्रमुख मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्हें नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

संघ ने जानकरी दी है कि सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शुक्रवार दोपहर को पॉजिटव पाए गए. बताया गया है कि उन्हें सामान्य लक्षण हैं और वे नागपुर के किंग्सवे अस्पताल में भर्ती हैं.

दिन पर दिन खतरनाक होता कोरोना

दरअसल देश में एक तरह से कोरोना विस्फोट जैसी स्थिति पैदा हो गई है. पिछले चार दिन के आंकड़ें देखे तो ऐसा ही लगता है. 1.03 लाख, 1.15 लाख, 1.26 लाख, 1.31 लाख.ये कोरोना के नए केस के डेली आंकड़े हैं. डराने वाली बात ये कोरोना वायरस उन लोगों को भी नहीं छोड़ रहा है,जो हर तरह से सुविधा संपन्न हैं, जिनसे उम्मीद की जाती है कि वो कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन भी कर रहे होंगे.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

SCROLL FOR NEXT